फिटकरी या सेंधा नमक, वास्तु के हिसाब से अपनी वर्क डेस्क पर क्या रखने से तेजी से होती है तरक्की?
वर्क डेस्क पर फिटकरी रखें या सेंधा नमक? जानिए वास्तु शास्त्र के अनुसार कौन सी चीज आपकी वर्क डेस्क से तेजी से नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकती है। ...और पढ़ें

फिटकरी या सेंधा नमक में से एक ही चीज अपनी वर्क डेस्क पर रखें। (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। नौकरी में तरक्की मिले, यह तो हर व्यक्ति चाहता है। कई बार मेहनत करने का बाद भी जब तरक्की नहीं मिलती, तो मन में अनेक सवाल खड़े हो जाते हैं। आपके साथ भी यदि ऐसा हुआ है, तो जान लीजिए यह नकारात्मक ऊर्जा का संकेत है, जो आपकी वर्क डेस्क पर अपना स्थान बना चुकी है।
इस नकारात्मक ऊर्जा को कुछ वास्तु उपायों से दूर किया जा सकता है, जिनमें सबसे ज्यादा प्रचलित हैं फिटकरी और सेंधा नमक रखना। हालांकि, लोगों में इस बात को लेकर भ्रम है कि दोनों में कौन सी चीज रखी जाए, जिससे तरक्कीजल्दी मिल जाए। क्योंकि दोनों सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करते हैं, मगर इन्हें रखने के नियम अलग होते हैं। तो चलिए इस बारे में हम आपको बताते हैं।
वर्क डेस्क पर सेंधा नमक रखने के वास्तु नियम
- सेंधा नमक को हमेशा कांच के बर्तन में रखना चाहिए। इसका कारण यह है कि, जब तक सेंधा नमक नजरों के सामने दिखेगा नहीं, तब तक सकारात्मक ऊर्जा को आप महसूस नहीं कर पाएंगे।
- सेंधा नमक को अपनी वर्क डेस्क के उत्तर या उत्तर-पश्चिम कोने में रखना चाहिए। इससे भी सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह तेज होता है।
- हर 10 से 15 दिनों में नमक को बदल देना चाहिए। नमक नकारात्मक ऊर्जा को अपने में समाहित कर लेता है। ऐसे में इसे बदलते रहना जरूरी है ।वहीं पुराने नमक को बहते पानी में प्रवाहित कर देना चाहिए।
वर्क डेस्क पर फिटकरी रखने के वास्तु नियम
- वर्क डेस्क पर फिटकरी रखने से काम में फोकस बढ़ता है और इससे तरक्की मिलती है, मगर इसे सही तरह से रखना जरूरी है। फिटकरी को हमेशा लाल कपड़े मेंलपेटकर रखना चाहिए। यह दिखनी नहीं चाहिए।
- हर 15 से 20 दिन में फिटकरी को बदलना चाहिए और पुरानी फिटकरी को पीसकर उसका पाउडर नाली में बहा देना चाहिए।
- फिटकरी को आप लकड़ी, कांच या फिर चांदी के बर्तन में रख सकते हैं। इससे आपको तरक्की और धन लाभ दोनों ही होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।
अत: फिटकरी और सेंधा नमक दोनों ही वर्क डेस्क पर रखे जा सकते हैं और इन्हें रखने से सकारात्मक ऊर्जा आती है। मगर दोनों को एक साथ कभी नहीं रखना चाहिए। इस बात का ध्यान रखें। क्योंकि इससे नकारात्मक ऊर्जा का डेस्क पर संग्रह बढ़ जाएगा और आप काम पर फोकस भी नहीं कर पाएंगे।
यह भी पढ़ें- बाएं हाथ से कभी नहीं करने चाहिए ये 3 काम, माना जाता है अशुभ
यह भी पढ़ें- घर के मंदिर में 2 शंख रखना शुभ या अशुभ? क्या हैं वास्तु के नियम
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।