Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बाएं हाथ से कभी नहीं करने चाहिए ये 3 काम, माना जाता है अशुभ

    Updated: Wed, 08 Jul 2026 07:50 PM (IST)

    शास्त्रों के अनुसार बाएं हाथ से कुछ काम करना वर्जित माना गया है। जानिए ऐसे 3 जरूरी काम जो भूलकर भी बाएं हाथ से नहीं करने चाहिए, अन्यथा घर में दरिद्रता ...और पढ़ें

    उल्‍टे हाथ से किए गए काम हमेशा नकारात्‍मक ऊर्जा लाते हैं। (Picture Credit- AI Generated)

    उल्‍टे हाथ से किए गए काम हमेशा नकारात्‍मक ऊर्जा लाते हैं। (Picture Credit- AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में कुछ काम बाएं हाथ से करने के लिए मना किए जाते हैं। धार्मिक शास्‍त्रों में बताया गया है कि बायां हाथ शुक्र का होता है और शुक्र जीवन में कई बार क्‍लेश और असफलता का कारण बन सकता है। खासतौर पर यदि वह बृहस्पति ग्रह के अधिकर क्षेत्र वाले काम करने लग जाए।

    जो लोग बाएं हाथ का ज्‍यादा इस्‍तेमाल करते हैं, उनका का चित्त हमेशा अशांत रहता है। बाएं हाथ को मुख्‍य कामकाजी हाथ बनाना भी धार्मिक दृष्टि से बहुत बुरा माना जाता है। ऐसे में तीन शुभ कार्यों को कभी भी बाएं हाथ से नहीं करना चाहिए। चलिए, हम आपको बताते हैं कि वे कौन से काम होते हैं।

    बाएं हाथ से प्रसाद नहीं लेना चाहिए

    ईश्‍वर का प्रसाद हो या फिर भोजन यदि आप इसे ग्रहण करने के लिए बाएं हाथ का इस्तेमाल करते हैं, तो जो सकारात्मक ऊर्जा आपके अंदर प्रवेश कर सकती थी, उसे प्राप्त करने में आप असफल हो जाएंगे।

    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार खाना और प्रसाद हमेशा दाएं हाथ से ही ग्रहण करने चाहिए। इस हाथ में बृहस्पति का वास होता है। दाएं हाथ से कुछ भी ग्रहण करने से शरीर को उसके पौष्टिक तत्व मिल सकते हैं और उसकी ऊर्जा आप अपने शरीर में महसूस कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    unholy tasks left hand

    (Picture Credit- magnific)

    बाएं हाथ से बड़ों का आशीर्वाद नहीं लेना चाहिए

    बाएं हाथ से किसी बुजुर्ग का आशीर्वाद लेना यानी उसका अपमान करना है। बड़ों का अपमान करने से सूर्य, शनि और चंद्रमा दोष आपकी कुंडली में लग सकता है। इससे आपके घर में दरिद्रता आ सकती हैं। आपको तनाव रह सकता है। मेहनत से कर्म करने के बाद भी आपको उसका फल नहीं मिलता है। इसलिए हमेशा दाएं हाथ से आशीर्वाद लेना चाहिए या फिर आप आशीर्वाद लेते वक्‍त दोनों हाथों का भी प्रयोग कर सकते हैं।

    बाएं हाथ से कभी दान-पुण्‍य नहीं करना चाहिए

    धार्मिक शास्त्रों में लिखा है कि दान-पुण्य हमेशा सीधे हाथ से ही करना चाहिए। मान्यता है कि बाएं से किया गया दान कभी भी पुण्य फल नहीं देता है, क्योंकि फिर यह दान नहीं भीख कहलाता है। यह दर्शाता है कि दान देने वाला व्यक्ति कितना अहंकारी है। बाएं हाथ से किया गया दान पुण्य नहीं पाप कहलाता है।

    अतः बाएं हाथ का प्रयोग कभी भी ऊपर बताए गए कार्यों के लिए नहीं करना चाहिए। इससे आपका बृहस्पति कमजोर होता है और जीवन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

    यह भी पढ़ें- लाल चींटियों ने घर के ईशान कोण पर बना लिया है अपना घर, तो कर लें भगाने का इंतजाम नहीं तो भुगतने पड़ेंगे ये परिणाम

    यह भी पढ़ें- क्या बार-बार मिल रही है असफलता? आज ही घर से हटाएं ये 5 चीजें, खुल सकते हैं सफलता के रास्ते

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।