लाल चींटियों ने घर के ईशान कोण पर बना लिया है अपना घर, तो कर लें भगाने का इंतजाम नहीं तो भुगतने पड़ेंगे ये परिणाम
घर के ईशान कोण में लाल चींटियों का घर बनाना बेहद अशुभ माना जाता है। समय रहते इन्हें भगाने के उपाय करना जरूरी है, वरना भारी नुकसान भुगतना पड़ सकता है ...और पढ़ें

घर में लाल चींटियों का होना धन हानि का कारण होता है। (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र में घर की उत्तर पूर्व दिशा को ईशान कोण कहा जाता है। यह स्थान देवी-देवताओं का होता है, इसलिए अमूमन घरों में इस दिशा में मंदिर रखा जाता है। यह घर की सबसे पवित्र जगहों में से एक होता है, जहां आपका मन शांत होता है और आप सकारात्मक ऊर्जा महसूस कर सकते हैं। हालांकि, कई घरों में मंदिर में प्रसाद रखने की वजह से चींटियां होने लग जाती हैं।
यह चींटियां प्रसाद हटाने पर चली जाएं, तो इसका अर्थ है कि सब ठीक है, मगर यह चींटियां कई तरह के प्रयासों के बाद भी न जाएं, तो इसका अर्थ है कि राहु खराब दशा में है। ऐसे में चींटियों को भगाने के हर तरह के प्रयास कर लेने चाहिए, खासतौर पर अगर आपको जीवन में कुछ अप्रिय चीजों का अनुभव हो रहा हो। चलिए इन चीजों के बारे में हम आपको बताते हैं।
धन की हानि
ईशान कोण में गंदगी और राहु के कमजोर होने पर धन की हानि, नौकरी और व्यापार में नुकसान हो सकता है। इतना ही नहीं, धन के चोरी होने की संभावनाएं भी बन सकती हैं। इसलिए राहु को मजबूत बनाने के लिए घर से चींटियों को भगाना बहुत जरूरी होता है।
लेना पड़ सकता है उधार
चींटियों का घर में प्रवेश और राहु का कमजोर स्थिति में होना, दोनों ही घर में गरीबी और दरिद्रता लेकर आते हैं। इससे धन कमाने में बाधा आती है, उधार लिया धन चुकता नहीं हो पाता, कर्ज के बोझ से व्यक्ति खुद को दबा हुआ महसूस करता है और कई बार तो सड़क तक पर आने की नौबत आ जाती है।
खबरें और भी
(Picture Credit- AI Generated)
अशांत रहेगा मन
राहु की दशा कमजोर होने और ईशान-कोण में चींटियों के होने से। सबसे पहले मन अशांत होता है। यह एक उदासीन ग्रह है। इसके प्रभाव से जातक को डिप्रेशन जैसा अनुभव हो सकता है। कई बार छोटी-छोटी बातों से भयभीत भी हो जाते हैं। यह ऐसी स्थिति होती है जब आप कुछ भी प्राप्त कर लें, मगर आपको किसी भी बात की खुशी नहीं होती है।
भौतिक सुख में कमी
चींटियों को भगाना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि राहु के साथ-साथ यह शुक्र और मंगल को कमजोर बनाती हैं। चींटियों का घर में होना दरिद्रता की निशानी है। इनके होने से भौतिक सुख सुविधाओं में कमी आती है। कई बार घर में रखा सामान अचानक से खराब होने लग जाता है। नए खर्चे सामने खड़े होने लग जाते हैं।
संबंधों में अलगाव
जब राहु कमजोर होता है, तब संबंधों में भी भ्रम और गलतफहमियां पैदा होती हैं। व्यक्तिअपने सबसे करीबी लोगों को लेकर नई-नई कल्पनाएं और शक करने लगता है। कई बार तो मनमुटाव इस हद तक बढ़ जाता है कि बोलचालखत्म हो जाती है।
अतः ईशान-कोण को हमेशा साफ रखें और चींटियों के होते ही उन्हें भगाएं। यदि जरूरत पड़े तो राहु को मजबूत बनाने के उपाय अपनाएं। इससे आपका जीवन थोड़ा आसान हो जाएगा।
यह भी पढ़ें- वास्तु के हिसाब से सुबह उठने के तुरंत बाद करें यह काम, पूरा दिन हो जाएगा सफल
यह भी पढ़ें- जल की बर्बादी से नाराज हो जाते हैं ये 2 ग्रह, कुंडली में लग सकता है दोष; जीवन में बढ़ने लगती हैं परेशानियां
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।