क्या आपको भी मिल रहे हैं 6 संकेत, तो समझ लें कुंडली में कमजोर हो गया है मंगल
वैदिक ज्योतिष के अनुसार, कुंडली में मंगल कमजोर होने पर आत्मविश्वास की कमी, अत्यधिक क्रोध और रक्त संबंधी समस्याएं जैसी परेशानियां आती हैं। मंगल को मजबू ...और पढ़ें

मंगल कमजोर के संकेत (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को ऊर्जा, साहस, पराक्रम का कारक माना जाता है। जब किसी व्यक्ति की कुंडली में मंगल कमजोर होता है, तो उसे जीवन में कई नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलते हैं। साथ ही कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
मंगल कमजोर का व्यक्ति के शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक दृढ़ता, निर्णय लेने की क्षमता पर प्रभाव पड़ता है। अगर आपके जीवन में भी इस तरह की परेशानियां आ रही हैं, तो आपकी कुंडली में मंगल कमजोर हो सकता है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि मंगल कमजोर होने पर कौन-से संकेत मिलते हैं।
-1779191732804.jpg)
(Picture Credit- AI Generated)
कुंडली में मंगल कमजोर के 7 संकेत
- कुंडली में मंगल कमजोर होने पर व्यक्ति के आत्मविश्वास की कमी आती है। वह जल्दी घबरा जाता है। साथ ही निर्णय लेने में झिझक होती है।
- इसके अलावा शरीर में ऊर्जा की कमी भी होती है। किसी भी काम को करने में बहुत थकावट हो जाती है। साथ ही रक्त संबंधित बीमारी का सामना करना पड़ सकता है।
- जब कोई व्यक्ति अपना गुस्सा जाहिर नहीं कर पाता है और अंदर-अंदर ही घुटता रहता है, तो इसे कुंडली में मंगल कमजोर का संकेत माना जाता है।
- अचानक बिना किसी वजह के अधिक अत्यधिक क्रोधित होना।
- अगर मन में किसी अनहोनी का डर बना रहता है, तो इसे मंगल की कमजोर स्थिति मानी जाती है।
- इसके अलावा मंगल कमजोर होने पर परिवार या समाज में वाद-विवाद की समस्या बन सकती है और जीवन में कानूनी मामले भी सामने आ सकते हैं।
मंगल मजबूत के उपाय
- मंगल मजबूत करने के लिए हनुमान जी की पूजा जरूर करनी चाहिए। मंगलवार के दिन विधि-विधान से हनुमान जी की पूजा करें। फल और बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं। हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से कुंडली में मंगल मजबूत होता है और जीवन में आने वाले सभी संकट दूर होते हैं।
- यदि आप कुंडली में मंगल ग्रह मजबूत करना चाहते हैं, तो इसके लिए मंगलवार का दिन शुभ माना जाता है। इस दिन सुबह स्नान करने के बाद जल में कुमकुम मिलाकर सूर्य देव को जल अर्पित करें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से कुंडली में मंगल ग्रह मजबूत होता है और जीवन में सभी सुख मिलते हैं।
बृहत् पाराशर होरा शास्त्र के अध्याय 3 में कुंडली में मंगल कमजोर की स्तिथि के बारे में विस्तार से बताया गया है। जब कुंडली में मंगल कमजोर होता है, तो जैसे रक्त की कमी और आत्मविश्वास में कमी आती है।
यह भी पढ़ें- Pretraj Chalisa: मंगलवार को पूजा के समय करें इस चालीसा का पाठ, पलट जाएगी सोई हुई किस्मत
यह भी पढ़ें- Mangal Dosh Ke Upay: मंगल दोष से हैं परेशान? तो आज से ही शुरू कर दें इन मंत्रों का जप
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।