जल की बर्बादी से नाराज हो जाते हैं ये 2 ग्रह, कुंडली में लग सकता है दोष; जीवन में बढ़ने लगती हैं परेशानियां
जल की बर्बादी करने से कुंडली में चंद्रमा और शुक्र ग्रह कमजोर होते हैं। जानिए पानी की बर्बादी से रूठने वाले इन ग्रहों और उनके अशुभ प्रभावों के बारे में ...और पढ़ें

जल की बर्बादी मतलब जीवन की बर्बादी। (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। जो चीजें हमें प्रकृति की तरफ से मुफ्त में मिल जाती हैं, कई बार हम उनकी कीमत को नहीं समझ पाते हैं। पानी के साथ भी ऐसा ही होता है। कई लोग जल की बर्बादी करते हैं, वहीं कई स्थान और घर ऐसे हैं जहां लोग पानी की कमी से जूझ रहे हैं। वरुण पुराण में इस बात का उल्लेख मिलता है कि जो व्यक्ति जल का अपमान करता है, उसकी कुंडली में चंद्रमा और शुक्र दोनों ही ग्रह कमजोर हो जाते हैं।
चलिए हम आपको बताते हैं कि जल की बर्बादी से चंद्रमा और शुक्र दोष लगने के बाद, उस व्यक्ति के साथ क्या होता है।
ब्रह्महत्या का दोष
स्कंद पुराण में साफ-साफ लिखा है, जो व्यक्ति किसी पवित्र नदी या जलाशय के पानी में मल-मूत्र त्याग करता है या किसी भी प्रकार से उसे मलिन करता है, तो उसके ऊपर ब्रह्महत्या का दोष लगता है। हिंदू धर्म में जल की तुलना किसी दिव्य मनुष्य से की गई है, जिसकी हत्या को महापाप बताया गया है। जो व्यक्ति यह अपराध करता है, उसे शारीरिक और मानसिक कष्ट भुगतने पड़ते हैं।
वास्तु दोष लगता है
जल को वास्तु से भी जोड़ा जाता है। मान्यता है कि जो लोग घर में जल की बर्बादी करते हैं, उनसे देवी लक्ष्मी रूठ जाती हैं और घर में दरिद्रता आ जाती हैं। वरुण पुराण में भी बताया गया है कि जल भी हमारे लिए सुख सुविधा की चीज हैं, जिसका संबंध शुक्र से होता है। यदि शुक्र कमजोर है, तो धन की हानि निश्चित है।
कुंडली में लगता है चंद्र दोष
चंद्रमा मन का कारक होता है। यदि कुंडली में चंद्र दोष लगा हुआ हो, तो मानसिक तनाव से व्यक्ति घिर जाता है। उसे हर वक्त छोटी-छोटी बातों में घबराहट होती रहती हैं। कई बार ऐसे लोग अवसाद के शिकार भी हो जाते हैं।
खबरें और भी
ऐसे लोग कभी भी सही निर्णय नहीं ले पाते हैं, जिससे इनको नुकसान होता रहता है। इनके रिश्तों भी खटास आ जाती है, खासतौर पर मां या मां तुल्य किसी महिला के साथ इनकी नहीं बनती। जिनका चंद्रमा कमजोर होता है, वे हमेशा भ्रम में रहते हैं और इन्हें जीवन में आगे बढ़ने में कठिनाई होती है।
अतः जल ही जीवन है, किसी भी तरह से इसे बर्बाद करने से बचें। यदि जल को बर्बाद कर रहे हैं, तो आपको एक बार ऊपर दिए गए दोष के बारे में पढ़ लेना चाहिए।
यह भी पढ़ें- घर में अपने आप उग आया है पीपल का पौधा? वास्तु दोष दूर करने के लिए करें ये उपाय
यह भी पढ़ें- हंसते-खेलते परिवार को बर्बाद कर देता है पितृ दोष, इन संकेतों को भूलकर भी न करें अनदेखा
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।