Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    घर में अपने आप उग आया है पीपल का पौधा? वास्तु दोष दूर करने के लिए करें ये उपाय

    Updated: Tue, 07 Jul 2026 04:02 PM (IST)

    घर में अपने आप पीपल का पौधा उगना वास्तु और पितृ दोष का कारण माना जाता है। इसे घर में लगाए रखने के बजाय हटा देने की सलाह दी जाती है। आइए आपको बताते हैं ...और पढ़ें

    घर में उगा पीपल का पौधा: वास्तु दोष दूर करने के सरल उपाय (Picture Credit: AI Generated)

    घर में उगा पीपल का पौधा: वास्तु दोष दूर करने के सरल उपाय (Picture Credit: AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। कई बार घर की छत या फिर बालकनी में पीपल का पौधा अपने आप निकल आता है और हमें समझ नहीं आता है कि इसका क्या करना चाहिए।

    हिंदू धर्म में पीपल की पूजा करना अत्यंत शुभ माना जाता है और इसी कारण से इस पौधे को तोड़ना या फिर इसका अपमान करना अच्छा नहीं माना जाता है।

    यही नहीं अगर आपके घर में अचानक से पीपल उग जाता है तो इसे पितृ दोष का कारण भी माना जाता है। वास्तु के अनुसार ऐसा आपके घर की ऊर्जा के लिए भी अच्छा नहीं होता है, इसी वजह से लोग पीपल को घर से हटाना ही ठीक मानते हैं। आइए आपको बताते हैं कि घर में उगे हुए पीपल के पौधे का क्या करना चाहिए और इससे जुड़े कुछ वास्तु उपाय भी जानें।

    घर में उगे हुए पीपल का क्या करना चाहिए?

    घर में उगे हुए पीपल के पौधे को तुरंत ही हटा देना चाहिए। ध्यान रखें कि इस पौधे को निकालते समय कभी भी इसकी जड़ें टूटनी एक कटनी नहीं चाहिए। ज्योतिष के अनुसार पीपल के पेड़ को ब्रह्मा का निवास स्थान माना जाता है। इसलिए पौधे को जड़ समेत निकालने की कोशिश करें और उसे घर के आस-पास किसी मंदिर के बाहर लगा दें।

    कभी भी आपको पीपल के पौधे को उखाड़कर कूड़े में नहीं फेंकना चाहिए। ऐसा करने से आपके घर में वास्तु दोष लग सकता है और बनते काम भी बिगड़ने लगते हैं। कोशिश करें कि आप शनिवार के दिन पीपल का पौधा घर से न हटाएं क्योंकि इस दिन मुख्य रूप से पीपल की पूजा की जाती है।

    अगर आप अपने घर से एक पीपल का पौधा हटाते हैं, तो आपको उसकी जगह दो पीपल के पौधे लगाने चाहिए। जिस स्थान से पीपल का पौधा हटाएं वहां नमक डाल दें जिससे दोबारा पौधा न उगे।

    घर में पीपल का पेड़ उगना शुभ क्यों नहीं माना जाता है?

    वास्तु की मानें तो घर में पीपल का उगना शुभ नहीं होता है और यह आपके घर के लिए किसी बड़ी समस्या का संकेत हो सकता है।

    यही नहीं इस तरह ऊगा हुआ पौधा पितृ दोष और वास्तु दोष का भी संकेत देता है। कई बार इस पौधे का दुष्प्रभाव आपके वैवाहिक या पारिवारिक जीवन में भी पड़ने लगता है और बिना वजह कलह-कलेश होने लगते हैं। घर के बाहर या मंदिर में लगा हुआ पीपल जितना पवित्र माना जाता है उतने ही अशुभ फल घर में उगने वाले पीपल से मिलते हैं।

    खबरें और भी

    कई बार अगर पीपल के पेड़ की छाया आपके घर सीधी पड़ती है, तो यह घर की तरक्की में बाधा भी डाल सकती है। ऐसे में इस पौधे को घर से तुरंत हटाने की सलाह दी जाती है।

    पीपल का पेड़ कब बुरे असर नहीं डालता है?

    पीपल का पेड़ आपके घर की पश्चिम दिशा में है तो यह आपके घर के लिए शुभ हो सकता है। हालांकि, आपको इस बात का ध्यान भी रखना चाहिए की पीपल की छाया सीधे घर पर नहीं पड़नी चाहिए।

    अगर हम वास्तु की न भी मानें तो घर के आस-पास लगा हुआ पीपल घर की नींव को कमजोर कर सकता है क्योंकि इसकी जड़ें काफी मजबूत होती हैं और जल्दी ही जमीन के नीचे फैल जाती हैं। इसी वजह से घर के भीतर या बिलकुल बाहर पीपल का होना अच्छा नहीं माना जाता है।

    अगर आपके घर में भी पीपल का पौधा निकल आता है तो ये पितृ दोष का कारण बन सकता है। इसे घर से तुरंत हटा देना चाहिए, लेकिन यहां बताई बातों का ध्यान भी जरूर रखना चाहिए।

    यह भी पढ़ें- Peepal Tree: घर में पीपल का पेड़ उगना शुभ या अशुभ? मिलते हैं ये खास संकेत

    यह भी पढ़ें- पीपल को क्यों कहते हैं कलयुग का कल्पवृक्ष? जानिए इसकी महिमा और धार्मिक महत्व

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।