विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हंसते-खेलते परिवार को बर्बाद कर देता है पितृ दोष, इन संकेतों को भूलकर भी न करें अनदेखा

Published: Tue, 07 Jul 2026 07:00 AM (IST)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पितृ दोष के कारण परिवार में कलह, आर्थिक समस्या और विवाह में बाधा जैसी परेशानियां आती ...और पढ़ें

कैसे दूर करें पितृ दोष? (Picture Credit: AI Generated)

कैसे दूर करें पितृ दोष? (Picture Credit: AI Generated) 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में पितृ दोष से होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि पितृ दोष से होने से परिवार के सदस्यों को जीवन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और घर में बिना किसी वजह के झगड़े होते हैं। अगर आप भी पितृ दोष का सामना कर रहे हैं, तो इसके लिए विशेष उपाय जरूर करें। ऐसे में आइए नजर डालते हैं कि पितृ दोष के संकेत और इससे मुक्ति पाने के उपाय के बारे में।

pitru dosh ke upay  (3)

 

पितृ दोष के संकेत

  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर आपके घर में सदस्यों के बीच बिना वजह के झगड़े होते रहते हैं, तो इसके पीछे कीवजह पितृ दोष हो सकता है। ऐसा माना जाता है कि पितृ दोष होने के कारण से पारिवारिक क्लेश की समस्या उत्पन्न होती है।
  • इसके अलावा पितृ दोष होने पर अधिक मेहनत करने के बाद बह व्यक्ति को कर्ज की समस्या का सामना करना पड़ता है। साथ ही आर्थिक स्थिति कमजोर होती है। इसके पीछे की वजह पूर्वजों की नाराजगी हो सकती है। ऐसे में विशेष उपायों की मदद से पितृ दोष को दूर करें।
  • अगर आपके विवाह में बाधा आ रही है या वैवाहिक जीवन में सुख-शांति नहीं है, तो इसे पितृ दोष का मुख्य संकेत माना जाता है।
  • अगर आप लंबे समय से किसी बीमारी का सामना कर रहे हैं, तो इसे पितृ दोष का संकेत माना जाता है।
  • पितृ दोष की वजह से व्यक्ति को कामों में सफलता प्राप्त नहीं होती है और बनते हुए कार्यों का अचानक बिगड़ जाते हैं।
  • अगर आप सपने में बार-बार पूर्वजों को देख रहे हैं। सपने में पूर्वज आपसे कुछ खाने के लिए मांग रहे हैं, तो इसे पितृ दोष का संकेत माना जाता है। इसके अलावा सपने में सांप को देखने से भी पितृ दोष हो सकता है।

कैसे दूर करें पितृ दोष

  • अगर आप पितृ दोष का सामना कर रहे हैं, तो रोजाना सुबह स्नान करने के बाद जल में काले तिल मिलाकर पितरों को अर्पित करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से पितृ दोष की समस्या दूर होती है। साथ ही पितृ प्रसन्न होते हैं। परिवार के सदस्यों पर पितरों की कृपा बरसती है।
  • इसके वाला पितृ दोष से छुटकारा पाने के लिए रोजाना सुबह स्नान करने के बाद जल में काले तिल मिलाकर महादेव का अभिषेक करें। मंत्रों का जप करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से पूर्वज प्रसन्न होते हैं और पितृ दोष कोसों दूर होता है।

यह भी पढ़ें- हिंदू धर्म में श्राद्ध कर्म का महत्व और इसे क्यों किया जाता है

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।