कहीं आप भी पर्स में तो नहीं रखते मृत पूर्वजों की फोटो? अनजाने में हो रही इस गलती का है भारी नुकसान
आपने कई लोगों को अपने पर्स में अपने परिजनों की तस्वीर रखते देखा होगा। लेकिन क्या अपने पर्स में मृत परिजनों की तस्वीर रखना चाहिए। ...और पढ़ें

पर्स में मृत परिजनों की तस्वीर देती है गंभीर परिणाम (Picture Credit- AI Generated)
HighLights
पर्स में मृत परिजनों की तस्वीर रखना अशुभ
झेलनी पड़ सकती है माता लक्ष्मी की नाराजगी
नकारात्मक ऊर्जा को मिलता है बढ़ावा
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आपका पर्स सिर्फ पैसे रखने की जगह नहीं, बल्कि 'धन की ऊर्जा' का केंद्र है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, अनजाने में रखी गई कुछ चीजें आपके जीवन में कंगाली ला सकती हैं। कई लोग अपने पर्स में याद के तौर पर मृत परिजनों की तस्वीर या फोटो रखते हैं। चलिए जानते हैं कि ज्योतिष और वास्तु शास्त्र की मान्यताएं इसके बारे में क्या कहती हैं?
फोटो रखना सही या गलत?
वास्तु शास्त्र और ज्योतिष के नजरिए से अपने पर्स में मृत परिजनों की तस्वीर रखने से जातक को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। पर्स को माता लक्ष्मी से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में अगर आप अपने पर्स में मृत परिजनों की फोटो रखते हैं, तो इससे आपको मां लक्ष्मी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। यह आर्थिक तंगी का कारण बन सकता है, जिससे आय में बाधा आती है।
वहीं वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार, यह नकारात्मक ऊर्जा का कारण बन सकता है। वास्तु शास्त्र में पूर्वजों की तस्वीर को लगाने के लिए घर की दक्षिण दिशा की दीवार को सबसे उत्तम स्थान माना गया है। पर्स की जगह फोन में उनकी तस्वीर रखना एक बेहतर विकल्प हो सकता है, इससे आप नकारात्मक परिणामों से बचे रहते हैं।

(Picture Credit: Freepik)
हो सकते हैं ये नुकसान
- पितरों का स्थान स्थिर होना चाहिए। पर्स में उनकी फोटो रखने से आपको 'पितृ दोष' का सामना करना पड़ सकता है।
- पर्स में मृत परिजनों की फोटो रखने से धन नहीं रुकता।
- आपको आर्थिक अस्थिरता का सामना करना पड़ सकता है।
- इससे फिजूलखर्ची भी बढ़ सकती है।
पर्स में इन चीजों को रखना कर दें बंद
अगर आप चाहते हैं कि आपका पर्स हमेशा नोटों से भरा रहे, तो इन चीजों को तुरंत बाहर निकाल दें -
खबरें और भी
- हम अक्सर शॉपिंग के बाद पुराने बिल पर्स में ही छोड़ देते हैं। वास्तु के अनुसार, पुराने कागज और रसीदें 'राहु' की नकारात्मक ऊर्जा बढ़ाती हैं, जिससे अनावश्यक खर्चे बढ़ते हैं।
- फटे या टेप लगे नोट नकारात्मकता फैलाते हैं। यह 'बरकत' को रोकते हैं। ऐसे नोटों को या तो बैंक में बदलें या अलग रखें, पर्स के मुख्य हिस्से में बिल्कुल न रखें।
- पुरानी बेकार चाबियां, जंग लगे सिक्के या लोहे की पिन पर्स में रखना कंगाली का सबसे बड़ा कारण है। धातु की गन्दगी सीधे तौर पर आपकी आर्थिक तरक्की को ब्लॉक करती है।
यह भी पढ़ें- नमक का शुक्र और चंद्रमा से क्या है कनेक्शन? वास्तु शास्त्र की ये बातें शायद ही कोई आपको बताएगा
यह भी पढ़ें- क्या टूटे हुए बर्तन घर में रखना अशुभ होता है? वास्तु शास्त्र में बताए गए हैं इसके प्रभाव
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।