Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गरुड़ पुराण के अनुसार भूलकर भी न करें ये 3 काम, नाराज हो सकते हैं पूर्वज

    Updated: Sat, 27 Jun 2026 03:00 PM (IST)

    गरुड़ पुराण के अनुसार, कुछ गलतियों से पूर्वज नाराज हो सकते हैं और पितृ दोष लग सकता है। मृत पूर्वजों के लिए तर्पण न करना, बड़ों का अनादर करना और दान-पु ...और पढ़ें

    गरुड़ पुराण के अनुसार ये काम बिगाड़ सकते हैं आपका भाग्य (Picture Credit: AI Generated)

    गरुड़ पुराण के अनुसार ये काम बिगाड़ सकते हैं आपका भाग्य (Picture Credit: AI Generated)

    HighLights

    1. पूर्वजों के लिए तर्पण न करना पितृ दोष का कारण।

    2. बड़े-बुजुर्गों का अनादर करने से पूर्वज होते हैं नाराज।

    3. दान-पुण्य न करने से जीवन में आती हैं समस्याएं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। गरुड़ पुराण एक ऐसा ग्रंथ माना जाता है जिसमें जीवन और मृत्यु के सार का वर्णन है। मृत्योपरांत मृतक की आत्मा कहां जाती है? क्या वास्तव में 13 दिनों तक आत्मा आस-पास रहती है? मृत्यु के बाद कौन-कौन से संस्कार जरूरी माने जाते हैं जिससे मृतक की आत्मा को शांति मिले? ऐसी न जाने कितनी बातें और इनके उत्तर गरुड़ पुराण में वर्णित हैं।

    इन सभी बातों का पालन करना भी अत्यंत जरूरी माना जाता है। गरुड़ पुराण हमें जीने का आदर्श तरीका बताता है और यह सिखाता है कि किन कामों को करने से कैसा फल मिलता है।

    इस पुराण में मनुष्य की कुछ ऐसी गलतियों का जिक्र भी है जिससे पूर्वज नाराज हो सकते हैं और यह ग्रह दोष लग सकते हैं। आइए जानें आपको ऐसे कौन से काम नहीं करने चाहिए जो पूर्वजों को नाराज कर सकते हैं।

    पूर्वजों के लिए तर्पण न करना

    कई बार लोग अपने मृत पूर्वजों के निमित्त तर्पण कार्य नहीं करते हैं जिसकी वजह से उनके घर में पितृ दोष हो सकते हैं। यदि पितृ दोष लगता है तो घर के अन्य सदस्यों के बनते काम भी बिगड़ने लगते हैं और जीवन में असफलता के योग बन जाते हैं। गरुड़ पुराण में बताया गया है कि मृतक की आत्मा की शुद्धि करने के लिए तर्पण करना जरूरी होता है और यह कर्म वंशजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है। यदि आप पूर्वजों को प्रसन्न करना चाहते हैं तो पितृ पक्ष या प्रत्येक अमावस्या तिथि के दिन पूर्वजों के निमित्त तर्पण अवश्य करें।

    बड़े-बुजुर्गों का अनादर करना

    कई बार लोग जाने अनजाने में घर के बड़े बुजुर्गों का अपमान करते हैं। आप भले ही इस बात को न समझ पाएं लेकिन यदि आप घर के बड़ों या किसी भी बुजुर्ग का अनादर करते हैं तो इसका सीधा प्रभाव आपके जीवन में दिखाई देता है और ऐसा करने से पूर्वज भी नाराज हो सकते हैं। यही नहीं जो लोग इस तरह से घर के बड़े-बुजुर्गों का अपमान करते हैं उनके घर में भी पितृ दोष लग सकता है और उनके जीवन में बिना वजह समस्याएं आ सकती हैं।

    खबरें और भी

    दान-पुण्य न करना

    गरुड़ पुराण के अनुसार दान और पुण्य को बहुत फलदायी माना जाता है और यदि कोई व्यक्ति दान नहीं करता है तो पूर्वज नाराज हो सकते हैं। ऐसा कहा जाता है कि पूर्वजों के निमित्त दान करने से उनकी आत्मा को शांति मिलती है और उनका आशीर्वाद बना रहता है। जरूरतमंदों को आवश्यकता की चीजें दान करने से आपके जीवन में भी सदैव खुशहाली बनी रहती है और सकारात्मकता आती है। पूर्वजों को प्रसन्न करने के लिए आप दान अवश्य करें।

    अगर आप भी यहां बताए काम करते हैं तो ये आपके जीवन में समस्याओं का कारण बन सकता है। पूर्वजों को प्रसन्न करने के लिए इन गलतियों से बचना जरूरी माना जाता है।

    यह भी पढ़ें- पितृ दोष से हैं परेशान? पूर्वजों के सम्मान और पिता की सेवा में छिपा है इसका समाधान

    यह भी पढ़ें- घर में रहता है क्लेश और कंगाली, कहीं आपकी कुंडली में तो नहीं पितृ दोष?

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।