Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Guru Gobind Singh Jayanti 2025 Date: कब है गुरु गोविंद सिंह जयंती? नोट करें सही तिथि और शुभ योग

    Updated: Tue, 18 Nov 2025 08:27 PM (IST)

    हर साल पौष माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पर गुरु गोविंद सिंह जयंती मनाई जाती है। इस वर्ष यह 359वीं जयंती 27 दिसंबर को मनाई जाएगी। गुरु गोविंद सिंह ...और पढ़ें

    गुरु गोविंद सिंह जी की जीवनी

    गुरु गोविंद सिंह जी की जीवनी

    HighLights

    1. गुरु जी की पूरी कृति वीर रस पर आधारित है।

    2. गुरु गोबिंद सिंह जी के राम अवतार में श्रीराम के जीवन का वर्णन है।

    3. श्रवण कुमार के माता-पिता ने राजा दशरथ को पुत्र वियोग का शाप दिया था। 

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर साल पौष माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पर गुरु गोविंद सिंह जयंती मनाई जाती है। यह दिन सिख धर्म के दसवें गुरु को समर्पित होता है। इतिहासकारों एवं जानकारों की मानें तो गुरु गोविंद सिंह जी की यह 359वीं सालगिरह है।

    Guru Gobind Singh

    गुरु गोविंद सिंह जी ने अपने जीवन में कई प्रमुख रचनाएं की हैं। इनमें राम अवतार भी शामिल हैं। इसमें गुरु गोविंद जी ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम और जगत की देवी मां सीता के स्वयंवर से लेकर सीता हरण समेत रामकाल की पूरी जानकारी है। आइए, गुरु गोविंद सिंह जयंती की सही तिथि, शुभ मुहूर्त और योग जानते हैं-

    गुरु गोविंद सिंह जयंती शुभ मुहूर्त

    वैदिक पंचांग के अनुसार, पौष माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि 26 दिसंबर को दोपहर 01 बजकर 43 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, 27 दिसंबर को दोपहर 01 बजकर 09 मिनट पर समाप्त होगी। जानकारों की मानें तो 27 दिसंबर को गुरु गोविंद सिंह जयंती मनाई जाएगी।

    गुरु गोविंद सिंह जयंती शुभ योग

    ज्योतिषियों की मानें तो पौष माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पर त्रिपुष्कर योग समेत कई मंगलकारी संयोग बन रहे हैं। इन योग में गुरु गोविंद सिंह जयंती मनाई जाएगी।

    पंचांग

    • सूर्योदय - सुबह 07 बजकर 14 मिनट पर
    • सूर्यास्त - शाम 05 बजकर 42 मिनट पर
    • चन्द्रोदय- दिन में 11 बजकर 55 मिनट पर
    • चन्द्रास्त- देर रात 12 बजकर 29 मिनट पर
    • ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05 बजकर 26 मिनट से 06 बजकर 20 मिनट तक
    • विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 13 मिनट से 02 बजकर 54 मिनट तक
    • गोधूलि मुहूर्त - शाम 05 बजकर 39 मिनट से 06 बजकर 06 मिनट तक
    • निशिता मुहूर्त - रात 12 बजकर 01 मिनट से 12 बजकर 55 मिनट तक

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Grah Gochar 2025 December: दिसंबर महीने में इन राशियों की बदलेगी तकदीर, मिलेंगे शुभ परिणाम

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।