Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Guru Pradosh Vrat 2024: गुरु प्रदोष व्रत पर राशि अनुसार करें मंत्र जप, बनेंगे सारे बिगड़े काम

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Wed, 31 Jul 2024 05:40 PM (GMT+05:30)

    सावन का महीना देवों के देव महादेव को समर्पित होता है। इस महीने में कई प्रमुख व्रत-त्योहार मनाए जाते हैं। गुरु प्रदोष व्रत 01 अगस्त को है। इस दिन भगवान ...और पढ़ें

    Lord Shiva: कब है गुरु प्रदोष व्रत ?
    Lord Shiva: कब है गुरु प्रदोष व्रत ?

    HighLights

    1. सावन महीने में देवों के देव महादेव की पूजा की जाती है।
    2. प्रदोष व्रत हर पक्ष में त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है।
    3. प्रदोष व्रत करने से जीवन में व्याप्त हर समस्या दूर हो जाती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Guru Pradosh Vrat 2024: सनातन धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व है। यह पर्व हर माह कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव संग मां पार्वती की पूजा की जाती है। साथ ही मनोवांछित फल की प्राप्ति के लिए प्रदोष व्रत रखा जाता है। गुरुवार के दिन पड़ने के चलते यह गुरु प्रदोष व्रत कहलाएगा। इस शुभ अवसर पर साधक श्रद्धा भाव से शिव-शक्ति की पूजा करते हैं। धार्मिक मत है कि भगवान शिव संग मां पार्वती की पूजा करने और प्रदोष व्रत रखने से साधक को मनचाहा वर मिलता है। अगर आप भी भगवान शिव की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो गुरु प्रदोष व्रत पर विधि-विधान से महादेव का अभिषेक करें। साथ ही पूजा के समय राशि अनुसार मंत्र जप करें।

    यह भी पढ़ें: सावन गुरुवार पर जरूर करें ये आसान उपाय, धन संबंधी परेशानी होगी दूर


    राशि अनुसार मंत्र जप

    • मेष राशि के जातक प्रदोष व्रत पर 'ॐ उमापति नमः' मंत्र का जप करें।
    • वृषभ राशि के जातक महादेव की कृपा पाने हेतु 'ॐ गोरापति नमः' मंत्र का जप करें।
    • मिथुन राशि के जातक प्रदोष व्रत पर 'ॐ गणपिता नमः' मंत्र का जप करें।
    • कर्क राशि के जातक मनचाहा वर पाने के लिए 'ॐ रुद्रनाथ नमः' मंत्र का जप करें।
    • सिंह राशि के जातक प्रदोष व्रत पर 'ॐ भीमशंकर नमः' मंत्र का जप करें।
    • कन्या राशि के जातक महादेव की कृपा पाने के लिए 'ॐ नटराज नमः' मंत्र का जप करें।
    • तुला राशि के जातक प्रदोष व्रत पर 'ॐ चंद्रमोली नमः' मंत्र का जप करें।
    • वृश्चिक राशि के जातक पूजा के समय 'ॐ दक्षेश्वर नमः' मंत्र का जप करें।
    • धनु राशि के जातक प्रदोष व्रत पर 'ॐ अनादी नमः' मंत्र का जप करें।
    • मकर राशि के जातक मनचाहा वर पाने के लिए 'ॐ भोलेनाथ नमः' मंत्र का जप करें।
    • कुंभ राशि के जातक प्रदोष व्रत पर 'ॐ कैलाश पति नमः' मंत्र का जप करें।
    • मीन राशि के जातक शिव-शक्ति की कृपा पाने के लिए 'ॐ मलिकार्जुन नमः' मंत्र का जप करें।

    यह भी पढ़ें: Masik krishna janmashtami पर भगवान श्रीकृष्ण और राधा को ऐसे करें प्रसन्न, मनचाही मिलेगी जॉब

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।