Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pradosh Vrat 2025 Daan: गुरु प्रदोष व्रत पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, पूरी होगी मनचाही मुराद

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Wed, 26 Mar 2025 04:23 PM (IST)

    ज्योतिषियों की मानें तो चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी (Pradosh Vrat 2025 Daan) तिथि पर साध्य और शुभ योग का संयोग बन रहा है। इसके साथ ही शतभिषा न ...और पढ़ें

    Pradosh Vrat 2025 Daan: गुरु प्रदोष व्रत पर क्या करें और क्या न करें?
    Pradosh Vrat 2025 Daan: गुरु प्रदोष व्रत पर क्या करें और क्या न करें?

    HighLights

    1. सनातन धर्म में प्रदोष व्रत का खास महत्व है।
    2. यह व्रत त्रयोदशी तिथि पर मनाया जाता है।
    3. गुरु प्रदोष व्रत करने से शत्रुओं का नाश होता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, 27 मार्च को गुरु प्रदोष व्रत है। यह पर्व प्रत्येक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन देवों के देव महादेव की उपासना की जाती है। साथ ही उनके निमित्त व्रत रखा जाता है। इस व्रत को करने से साधक को मनचाहा वरदान मिलता है। साधक श्रद्धा भाव से त्रयोदशी तिथि के दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा की जाती है। प्रदोष व्रत का फल दिन अनुसार मिलता है।

    गुरु प्रदोष व्रत करने से आय, आयु और सौभाग्य में वृद्धि होती है। भगवान शिव की पूजा करने से दुखों का नाश होता है। साथ ही जीवन में सुखों का आगमन होता है। अगर आप भी शिव-शक्ति की कृपा पाना चाहते हैं, तो प्रदोष व्रत पर भक्ति भाव से महादेव की पूजा करें। वहीं, पूजा के बाद राशि अनुसार इन चीजों का दान (Pradosh Vrat 2025 Daan) करें।

    यह भी पढ़ें: शनि अमावस्या पर रहेगा सूर्य ग्रहण का साया, इन राशियों को रहना होगा सावधान

    राशि अनुसार दान

    • मेष राशि के जातक करियर में सफलता पाने के लिए प्रदोष व्रत के दिन टमाटर और चुकंदर का दान करें।
    • वृषभ राशि के जातक सुखों में वृद्धि के लिए गुरु प्रदोष व्रत पर दूध, दही और पोहा का दान करें।
    • मिथुन राशि के जातक कारोबार में तरक्की पाने के लिए गुरु प्रदोष व्रत पर गन्ने का रस लोगों में वितरित करें।
    • कर्क राशि के जातक मानसिक तनाव से निजात पाने के लिए दूध और दही का दान करें।
    • सिंह राशि के जातक सूर्य देव की कृपा पाने के लिए गेहूं और मकई का दान करें।
    • कन्या राशि के जातक कारोबार में वृद्धि के लिए साबुत मूंग और हरी चूड़ियों का दान करें।
    • तुला राशि के जातक शुक्र देव की कृपा पाने के लिए चावल, आटा, नमक और चीनी का दान करें।
    • वृश्चिक राशि के जातक मंगल देव को प्रसन्न करने के लिए लाल रंग के वस्त्र (कपड़े) का दान करें।
    • धनु राशि के जातक गुरु मजबूत करने के लिए चने की दाल, बेसन, हल्दी आदि चीजों का दान करें।
    • मकर राशि के जातक शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए छाता, चमड़े के चप्पल और जूते का दान करें ।
    • कुंभ राशि के जातक भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए अन्न और धन का दान करें।
    • मीन राशि के जातक गुरु प्रदोष व्रत के दिन पीले रंग के कपड़े, पके केले का दान करें।

    यह भी पढ़ें: शनि अमावस्या पर ग्रहण से पहले करें ये उपाय, राहु-केतु के प्रभाव से मिलेगी राहत

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी