Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Guru Purnima 2024: गुरु पूर्णिमा के दिन करें इन चीजों का दान, रोग-दोष समेत इन समस्याओं से मिलेगी मुक्ति

    Updated: Thu, 18 Jul 2024 03:03 PM (IST)

    हिंदू धर्म में गुरुओं का एक विशेष स्थान है। गुरु पूर्णिमा का दिन गुरुओं की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसा कहा जाता कि गुरु अपने ज्ञान से दुनिया के अंधकार ...और पढ़ें

    Guru Purnima 2024: गुरु पूर्णिमा का दान -
    Guru Purnima 2024: गुरु पूर्णिमा का दान -

    HighLights

    1. हिंदू धर्म में गुरुओं का एक विशेष स्थान है।
    2. गुरु पूर्णिमा का दिन गुरुओं की पूजा के लिए समर्पित है।
    3. इस साल यह पर्व 21 जुलाई को मनाया जाएगा।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। गुरु पूर्णिमा का पर्व बेहद शुभ माना जाता है। यह हर साल आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 21 जुलाई को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस मौके पर गुरुओं की पूजा का विधान है, जो लोग इस दौरान पूजा-पाठ और दान-पुण्य करते हैं, उनका जीवन खुशियों से भरा रहता है। इसके साथ ही घर की दरिद्रता और रोग-दोष का नाश होता है।

    अगर आप चाहते हैं कि आपका यह दिन मंगलकारी सिद्ध हो, तो धार्मिक कार्यों से जुड़े रहें। इसके अलावा सभी पूजन नियमों का पालन करें।

    यह भी पढ़ें: Sawan 2024: सिर्फ धार्मिक ही नहीं, वैज्ञानिक दृष्टि से भी खास है सावन का महीना, जानिए कैसे?

    गुरु पूर्णिमा पर क्या दान करें? (Guru purnima 2024 daan)

    गुरु पूर्णिमा पर जल से भरा मिट्टी का घड़ा, अनाज, फल, वस्त्र, सफेद चीजों (मिठाई-वस्त्र) का दान करने का खास महत्व है। इस दौरान दान-पुण्य करने से जीवन में शुभता आती है। घर की आर्थिक मुश्किलें समाप्त होती हैं। इसके अलावा सभी कार्य में सफलता प्राप्त होती है। ऐसा माना जाता है कि पूर्णिमा तिथि पर दान-पुण्य के साथ हवन, पूजन भी जरूर करना चाहिए।

    गुरु पूर्णिमा की सही तारीख? (Guru purnima 2024 Date)

    वैदिक कैलेंडर के अनुसार, गुरु पूर्णिमा की तिथि 20 जुलाई को शाम 05 बजकर 59 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 21 जुलाई को 03 बजकर 46 मिनट पर होगा। पंचांग को देखते हुए गुरु पूर्णिमा 21 जुलाई को मनाई जाएगी। यह दिन स्नान और दान के लिए बहुत शुभ माना जाता है।

    गुरू वैदिक मंत्र

    ''ॐ बृहस्पते अति यदर्यो अर्हाद् द्युमद्विभाति क्रतुमज्जनेषु ।

    यद्दीदयच्दवस ऋतप्रजात तदस्मासु द्रविणं धेहि चित्रम्''।।

    यह भी पढ़ें: Guru Pradosh Vrat 2024: गुरु प्रदोष व्रत पर मिलेगा इन राशियों को जबरदस्त लाभ, बनेंगे सभी बिगड़े काम

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी