Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Guru Purnima 2025: नहीं मिलता मान-सम्मान, पढ़ाई में चल रही है परेशानी… गुरु पूर्णिमा पर करें ये उपाय

    Updated: Wed, 02 Jul 2025 10:00 PM (IST)

    आषाढ़ मास की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima 2025) मनाई जाती है जो गुरु के प्रति सम्मान का दिन है। इस दिन महर्षि वेदव्यास जी का जन्म हुआ था इस ...और पढ़ें

    गुरु की महिमा भगवान से भी अधिक बताई गई है। गुरु पूर्णिमा पर गुरुओं का आदर करना चाहिए।
    गुरु की महिमा भगवान से भी अधिक बताई गई है। गुरु पूर्णिमा पर गुरुओं का आदर करना चाहिए।

    HighLights

    1. कुंडली में गुरु कमजोर होने पर धन, विद्या और मान-सम्मान में कमी आती है।
    2. इस दिन पीली वस्तुओं का दान करने से लाभ मिलता है।
    3. भगवान विष्णु-लक्ष्मी की पूजा करने से लाभ मिलता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि बहुत शुभ है। वेदों के रचयिता महर्षि वेदव्यास जी का जन्म इसी दिन होने की वजह से इसे व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इस तिथि को गुरु पूर्णिमा भी कहते हैं क्योंकि यह दिन गुरु के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का होता है। 

    पंचांग के अनुसार इस साल गुरु पूर्णिमा 10 जुलाई को मनाई जाएगी। भगवान से भी ज्यादा महत्व गुरु का होता है। कबीर दास ने इस महिमा को बताने के लिए एक दोहा लिखा था- गुरु गोविंद दोऊ खड़े काके लागूं पाय, बलिहारी गुरु आपने, गोविंद दियो बताय।

    इस दोहे का अर्थ है कि गुरु और गोविंद यानी भगवान दोनों एक ही स्थान पर मौजूद हैं। पहले किसके पैर छुएं या सम्मान दें। गुरुदेव आपका बहुत आभार है कि आपने बताया कि भगवान कौन हैं। इस तिथि पर यदि आप अपने गुरु का आदर करते हैं, सम्मान करते हैं, तो आपको भी सम्मान मिलने लगता है। 

    गुरु की कृपा होने से जीवन का अंधेरा मिटने लगता है। गुरु की कृपा से परमात्मा का ज्ञान होने लगता है। उनकी कृपा से ही ज्ञान मिलता है और बुद्धि भी चलने लगती है। इसलिए गुरु का पूजन इस दिन जरूर करना चाहिए।  

    खबरें और भी

    गुरु के कमजोर होने से होती हैं ये परेशानी 

    यदि कुंडली में गुरु ग्रह कमजोर स्थिति में होता है, तो व्यक्ति के जीवन में कई प्रकार की समस्याएं आ सकती हैं। उसे धन और विद्या पाने में परेशानी होती है। पाचन तंत्र संबंधी रोग होते हैं और मान-सम्मान में कमी आ जाती है। दांपत्य जीवन में भी मधुरता नहीं रहती है। 

    यह भी पढ़ें- कल से शुरू हो रही है अमरनाथ यात्रा, 23 तीर्थ दर्शन का मिलता है पुण्य, जानिए खास बातें

    इसके अलावा धन कमाने में कठिनाई, भाग्य का साथ न मिलना, व्यापार में रुकावटें, और नौकरी में तरक्की न मिलना जैसे लक्षण देखे जा सकते हैं। ऐसे में जरूरी है कि गुरु पूर्णिमा के दिन कुछ उपाय किए जाएं, जिससे इस तरह की परेशानियों से राहत मिले। 

    गुरु पूर्णिमा के दिन क्या करने चाहिए उपाय 

    • इस दिन पीली चीजों जैसे चने की दाल, बेसन के लड्डू, पीले कपड़े, हल्दी का दान करना चाहिए।  
    • पीतल के बर्तन, केला, केसर आदि का दान भी किसी गरीब व्यक्ति को करने से लाभ होता है। 
    • धन की प्राप्ति और सुखों के लिए इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा भी करनी चाहिए। 

    यह भी पढ़ें- Vastu Tips: क्या आप जानते हैं कुछ लोगों को फलता है दक्षिण मुखी घर, जानिए क्या कर सकते हैं उपाय

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।