Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Guru Pushya Yog 2023: गुरु पुष्य नक्षत्र से मिलते हैं विशेष लाभ, यहां जानें इससे जुड़े कुछ चमत्कारी उपाय

    By Vaishnavi DwivediEdited By: Vaishnavi Dwivedi
    Updated: Fri, 15 Dec 2023 01:23 PM (IST)

    Guru Pushya Yog 2023 गुरु पुष्य नक्षत्र के दौरान जो जातक भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की खास पूजा करते हैं। उनके घर कभी धन-वैभव की कमी नहीं होती है। स ...और पढ़ें

    Guru Pushya Yog 2023: गुरु पुष्य योग के लाभ
    Guru Pushya Yog 2023: गुरु पुष्य योग के लाभ

    HighLights

    1. ज्योतिष शास्त्र में गुरु पुष्य नक्षत्र को बेहद शुभ माना गया है।
    2. इस माह 29 दिसंबर को साल का अंतिम गुरु पुष्य योग बन रहा है।
    3. गुरु पुष्य योग पर नए व्यापारिक कार्य की शुरुआत करना शुभ रहता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Guru Pushya Yog 2023: ज्योतिष शास्त्र में गुरु पुष्य नक्षत्र को बेहद शुभ माना गया है। इस माह 29 दिसंबर को साल का अंतिम गुरु पुष्य योग बन रहा है। कहा जाता है, जो लोग इस शुभ दिन पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विशेष पूजा करते हैं।

    उनके घर कभी सुख-समृद्धि की कमी नहीं होती है। साथ ही इस दिन बहुत से लोग खरीदारी और नए कार्य की शुरुआत भी करते हैं। तो आइए जानते हैं गुरु पुष्य नक्षत्र के लाभ और उससे जुड़े कुछ अचूक उपाय -

    गुरु पुष्य योग के लाभ

    • इस दिन लोग कोई भी धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियां शुरू कर सकते हैं।
    • इस दिन नया वाहन खरीदा जा सकता है।
    • इस शुभ दिन पर सोना और अन्य आभूषण खरीदना फायदेमंद माना गया है।
    • गुरु पुष्य योग पर नए व्यापारिक कार्य की शुरुआत करना शुभ रहता है।
    • इस दिन जमीन, संपत्ति और घर खरीदना अच्छा माना गया है।
    • यह दिन गृह प्रवेश के लिए भी शुभ है।

    गुरु पुष्य योग पर करें ये उपाय

    • इस नक्षत्र के दौरान पीला नीलम धारण करना सर्वोत्तम माना गया है।
    • इस दिन स्तयनारायण पूजा और हवन अवश्य करना चाहिए।
    • लोग इस विशेष दिन पर श्री यंत्र पूजा और लक्ष्मी पूजा भी करते हैं।
    • लोगों को मंदिर जाकर केले के पेड़ के नीचे जल, चना दाल और गुड़ चढ़ाना चाहिए।

    गुरु पुष्य योग पर करें इन मंत्रों का जाप

    • ह्रीं ह्रीं श्री लक्ष्मी वासुदेवाय नम:
    • लक्ष्मी नारायण नम:
    • पद्मानने पद्म पद्माक्ष्मी पद्म संभवे तन्मे भजसि पद्माक्षि येन सौख्यं लभाम्यहम्
    • ॐ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा:

    यह भी पढ़ें: Puja Path Tips: क्या दीपक जलाते समय आपको भी मिलते हैं ये संकेत, तो यहां जानिए शुभ-अशुभ परिणाम

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

    खबरें और भी