Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हनुमान चालीसा की ये चौपाइयां देती हैं मानसिक शांति, तनाव और डर को करती हैं दूर

    Updated: Tue, 19 May 2026 12:32 PM (IST)

    हनुमान चालीसा की कुछ विशेष चौपाइयों को मानसिक शांति और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला माना जाता है। जानिए कौन-सी चौपाइयां साइकोलॉजिकल हीलिंग का काम करती हैं ...और पढ़ें

    मानसिक सुकून देती हैं हनुमान चालीसा की ये चौपाइयां (AI-Generated Image)

    मानसिक सुकून देती हैं हनुमान चालीसा की ये चौपाइयां (AI-Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में हनुमान चालीसा को बेहद प्रभावशाली और चमत्कारी माना जाता है। माना जाता है कि इसका नियमित पाठ करने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है और मन को शांति मिलती है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग तनाव, चिंता और डर जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं।

    ऐसे में हनुमान चालीसा की कुछ चौपाइयांमानसिक सुकून देने और आत्मबल बढ़ाने का काम करती हैं। यही वजह है कि कई लोग इसे “साइकोलॉजिकल हीलिंग” (psychological healing) से भी जोड़कर देखते हैं।

    “भूत पिशाच निकट नहीं आवै, महावीर जब नाम सुनावै”

    हनुमान चालीसा की यह चौपाई डर और नकारात्मक विचारों को दूर करने वाली मानी जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, हनुमान जी का नाम लेने से भय कम होता है और मन में साहस पैदा होता है। जब व्यक्ति चिंता या डर महसूस करता है, तो इस चौपाई का जप उसे मानसिक मजबूती देता है।

    “नासै रोग हरै सब पीरा, जपत निरंतर हनुमत बीरा”

    यह पंक्ति मानसिक और भावनात्मक शांति देने वाली मानी जाती है। कहा जाता है कि नियमित रूप से इस चौपाई का जप करने से तनाव कम होता है और मन शांत रहता है। कई लोग इसे पॉजिटिव एनर्जी (Positive Energy) बढ़ाने वाला भी मानते हैं।

    Hanuman puja

    (Image Source: Free)

    “संकट ते हनुमान छुड़ावै, मन क्रम वचन ध्यान जो लावै”

    यह चौपाई आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करती है। जब इंसान मुश्किल समय से गुजरता है, तो उसे मानसिक सहारे की जरूरत होती है। धार्मिक मान्यता है कि हनुमान जी का ध्यान करने से व्यक्ति को अंदर से ताकत मिलती है और कठिन परिस्थितियों का सामना करने का साहस भी बढ़ता है।

    खबरें और भी

    “सब सुख लहै तुम्हारी सरना, तुम रक्षक काहू को डरना”

    हनुमान चालीसा की यह चौपाई मन में सुरक्षा और विश्वास की भावना पैदा करती है। इसे पढ़ने से व्यक्ति खुद को अकेला महसूस नहीं करता और उसके अंदर सकारात्मक सोच विकसित होती है।

    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हनुमान चालीसा (Hanuman Chalisa) का नियमित पाठ मन को शांत करने, आत्मविश्वास बढ़ाने और नकारात्मक विचारों को कम करने में मदद कर सकता है। यही कारण है कि आज भी लाखों लोग मानसिक सुकून के लिए इसका पाठ करते हैं।

    हनुमान चालीसा पढ़ने के फायदे

    • हनुमान चालीसा का पाठ मन को स्थिर बनाने में मदद करता है।
    • तनाव, डर और नकारात्मक सोच को कम करने में सहायक माना जाता है।
    • चौपाइयों का जाप करने से सकारात्मक ऊर्जा महसूस होती है।
    • नियमित पाठ से आत्मविश्वास और भरोसा बढ़ता है।
    • अकेलेपन और मानसिक अशांति को कम करने में मदद मिलती है।
    • जीवन की परेशानियों का सामना करने की ताकत मिलती है।

    यह भी पढ़ें- हर संकट होगा छूमंतर, बड़े मंगल पर ऐसे करें हनुमान चालीसा का पाठ

    यह भी पढ़ें- हनुमान चालीसा: सिर्फ पाठ नहीं, जीवन का सबसे शक्तिशाली सुरक्षा कवच है, नोट करें नियम और लाभ

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।