विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Dream Meaning: अगर आपको भी सपने में हुए हैं बजरंगबली के दर्शन, तो समझें यह इशारा

Published: Wed, 24 Dec 2025 01:00 PM (IST)

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने भविष्य की घटनाओं का संकेत दे सकते हैं। हनुमान जी से जुड़े कुछ सपने शुभ ...और पढ़ें

Hanuman ji in dream (AI Generated Image)

Hanuman ji in dream (AI Generated Image)

HighLights

  1. सपने भविष्य की घटनाओं के बारे में बताते हैं।

  2. हनुमान जी से जुड़े सपने उन्नति का इशारा करते हैं।

  3. हनुमान जी का रौद्र रूप रुष्ट होने का संकेत है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। स्वप्न शास्त्र में माना गया है कि हर सपने के अपने अलग-अलग मायने होते हैं। जहां कुछ सपने आपको जीवन में आने वाली खुशियों का संकेत देते हैं, तो वहीं कुछ सपने अशुभ भी माने जाते हैं। ऐसे में हम आपको हनुमान जी से जुड़े सपने आते हैं, तो यह जीवन में आने वाली उन्नति की और इशारा करते हैं। चलिए जानते हैं कुछ ऐसे ही सपनों के बारे में। 

मंगलवार के दिन हनुमान जी का सपना

मंगलवार का दिन मुख्य रूप से हनुमान जी की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित माना गया है। ऐसे में अगर आपको इस दिन पर सपने में हनुमान जी दिखाई देते हैं, तो इसे एक शुभ सपने के रूप में देखा जाता है। इसका अर्थ है कि आपको हनुमान जी की कृपा मिलने वाली है, जिससे आपके लिए सफलता के योग बनेंगे और सभी समस्याएं दूर होंगी।

Hanuma i (1)

(Picture Credit: Freepik) 

हनुमान जी का बाल स्वरूप के दर्शन

अगर आपको सपने में हनुमान जी का बाल स्वरूप दिखाई देता है, तो इसे भी शुभ संकेत के तौर पर देखा जाता है। इस सपना इस बात की ओर संकेत करता है कि आने वाले दिनों में आप कोई नई विद्या सीख सकते हैं, जिससे आपको फायदा मिलेगा। साथ ही यह सपना इस बात की ओर भी इशारा करता है कि आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

हनुमान जी को इस रूप में देखना

अगर किसी व्यक्ति को सपने में पंचमुखी हनुमान दिखाई देते हैं, तो यह इस बात का संकेत हो सकता है कि आने वाले दिनों में आपको हनुमान जी की विशेष कृपा मिलने वाली है। साथ ही इस सपने का अर्थ यह भी माना जाता है कि आपका कोई अधूरा कार्य पूरा हो सकता है या फिर आपकी कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है।

Panchmukhi Hanuman

अशुभ है ये सपना

अगर किसी व्यक्ति को सपने में हनुमान जी का रौद्र रूप दिखाई देता है, तो यह एक शुभ सपने के रूप में नहीं देखा जाता। इस तरह के सपने को लेकर यह माना जाता है कि हनुमान जी आपकी किसी बात से रुष्ट हैं। ऐसे में आपको अगले दिन सुबह हनुमान जी के मंदिर जाकर क्षमा याचना करनी चाहिए। साथ ही अपनी गलती को सुधारें।

यह भी पढ़ें - क्या आपके सपने में भी आते हैं पूर्वज? इन 5 संकेतों को पहचानें, चमक सकती है आपकी किस्मत

यह भी पढ़ें - क्या सपने में सांप का दिखना है खतरे की घंटी, जानें इस बारे में क्या कहता है स्वप्न शास्त्र

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।