Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बर्थडे पर केक काटना और मोमबत्ती बुझाना सही या गलत, ज्योतिष शास्त्र क्या कहता है?

    Updated: Thu, 04 Jun 2026 08:00 PM (IST)

    शास्त्रों के अनुसार जन्मदिन मनाने के सही तरीके जिसमें केक काटने और मोमबत्ती बुझाने से बचने की सलाह दी गई है। ...और पढ़ें

    शास्त्रों से जानिए जन्मदिन मनाने का सही तरीका? (Image Source: AI-Generated)

    शास्त्रों से जानिए जन्मदिन मनाने का सही तरीका? (Image Source: AI-Generated) 

    HighLights

    1. जन्मदिन पर केक काटना, मोमबत्ती बुझाना वर्जित है।

    2. बड़ों का आशीर्वाद लें, कुलदेवता की पूजा करें।

    3. दान-पुण्य करें, नाखून-बाल काटने से बचें।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर किसी व्यक्ति के लिए उसका जन्मदिन एक खास दिन है। कई लोग अपने जन्मदिन पर जमकर पार्टी करते हैं, तो कुछ लोग सादगी के साथ अपने जन्म दिवस को घरवालों के साथ मनाते हैं। आमतौर पर बर्थडे वाले दिन व्यक्ति केक काटने के साथ मोमबत्तियों को बुझाकर और गुब्बारे फोड़कर इसे सेलिब्रेट करता है।

    एस्ट्रोपत्री के ज्योतिषी चंद्रेश शर्मा के अनुसार, शास्त्रों और सनातन परंपरा में जन्मदिन केवल मनोरंजन का दिन नहीं है, बल्कि यह आध्यात्मिक कृतज्ञता और आत्मनिरीक्षण का एक अत्यंत पावन अवसर है। हिंदू परंपरा में जन्मदिन हमेशा तिथि के अनुसार ही मनाया जाना चाहिए, अंग्रेजी कैलेंडर की तारीख के हिसाब से नहीं।

    हमारी संस्कृति में दीपक को ज्ञान और जीवन का प्रतीक माना जाता है। इसलिए इस विशेष दिन पर केक काटना या जलती हुई मोमबत्ती को बुझाना (प्रकाश को समाप्त करना) पूरी तरह वर्जित माना गया है; यह जन्मदिन मनाने का सही तरीका नहीं है।

    जन्मदिन मनाने की प्रामाणिक और शास्त्रीय विधि

    शास्त्रों सम्मत विधि से जन्मदिन मनाकर आप अपने जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और दीर्घायु का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।

    बड़ों का आशीर्वाद: सुबह उठकर सबसे पहले अपनी मां, पिता और घर के सभी बड़ों के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लें।

    देव पूजन: अपने कुलदेवता की विशेष पूजा-अर्चना करें और लंबी आयु के लिए मार्कण्डेय ऋषि का स्मरण व पूजन करें।

    शुभ कार्य: घर में दीपक जलाएं, हवन करें या सुंदरकांड का पाठ आयोजित करें।

    दान-पुण्य: इस विशेष दिन पर अपने सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र या धन का दान करें और इस बात का पूरा ध्यान रखें कि आपकी वजह से किसी भी जीव को कोई कष्ट न पहुंचे।

    Hindu birthday traditions

    AI Generated Image

    जन्मदिन पर क्या करने से बचना चाहिए?

    जन्मदिवस के मौके पर नाखून या बाल कटवाने से बचना चाहिए। इसके अलावा मांस-मदिरा का सेवन करना भी अशुद्धता का प्रतीक माना जाता है।

    इसके अलावा यह आपके लिए सबसे खास दिन है, तो किसी भी तरह का कलह, लंबी यात्रा, गुस्सा, व्यर्थ का विवाद और नकारात्मक कार्यों को करने से बचना चाहिए।

    यह भी पढ़ें- मकर संक्रांति हमेशा जनवरी में और होली हर साल अलग तारीख पर क्यों? हिंदू कैलेंडर से समझिए इसका कारण

    यह भी पढ़ें- 3 दिन तक भूखा-प्यासा रहा बच्चा, खुश होकर यमराज ने बताया मौत और आत्मा का गुप्त रहस्य!

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी