Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Holi 2025 Vastu Tips: होली से पहले इन चीजों को दिखा दें बाहर का रास्ता, वरना पड़ जाएगा रंग में भंग

    Updated: Tue, 11 Mar 2025 05:24 PM (GMT+05:30)

    होली (Holi 2025) हिंदू धर्म में प्रमुख या फिर कहें कि बड़े त्योहारों में शामिल है। रंगों के इस पर्व को हर कोई चाहे वह बच्चा हो या बुजुर्ग बड़े ही उत्स ...और पढ़ें

    Holi 2025 Vastu Tips (Picture Credit: Freepik)
    Holi 2025 Vastu Tips (Picture Credit: Freepik)

    HighLights

    1. इस साल 14 मार्च 2025 को मनाया जाएगा रंगों का त्योहार।
    2. वास्तु के अनुसार घर में कुछ चीजें रखना नहीं होता शुभ।
    3. परिवार में बढ़ने लगता है नकारात्मकता का प्रभाव।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। पंचांग के अनुसार, फाल्गुन पूर्णिमा पर होली का पर्व मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 14 मार्च 2025 को मनाया जा रहा है। आज हम आपको वास्तु के अनुसार (Holi Vastu Tips) कुछ ऐसी चीजें बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको होली से पहले घर से बाहर कर देना चाहिए, ताकि आपको अच्छे परिणाम देखने को मिलें।

    निकाल दें ये चीजें

    वास्तु के अनुसार आपको होली के पर्व से पहले अपने घर से पुराने व बेकार कपड़े, जूते-चप्पलों, खराब घड़ी, बर्तन आदि को बाहर कर देना चाहिए, क्योंकि ये चीजें नकारात्मक प्रभाव को बढ़ाने का काम करती हैं। ऐसे में इसका असर आपकी आर्थिक स्थिति पर भी पड़ता है। इसलिए होली से पहले इन चीजों को घर से बाहर कर देना चाहिए।

    (Picture Credit: Freepik) (AI Image)

    बढ़ती है नेगेटिव एनर्जी

    वास्तु शास्त्र में माना गया है कि आपको आपके घर में टूटी हुईं या खंडित मूर्ति भी नहीं रखनी चाहिए, क्योंकि इससे घर में नेगेटिव एनर्जी का फ्लो बढ़ने लगता है, जिसका सीधा असर पर-परिवार की सुख-शांति पर भी पड़ता है। ऐसे में आप दोष से बचने के लिए खंडित मूर्तियों को बहती हुई जलधारा में प्रवाहित कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें - Holi 2025 Upay: होली के दिन जरूर करें गुलाल के ये उपाय, कई परेशानियों से मिलेगा छुटकारा

    इस चीजों को कर दें बाहर

    हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत ही पवित्र और पूजनीय माना जाता है। लेकिन वहीं वास्तु के अनुसार, सूखा हुआ तुलसी का पौधा घर में रखना शुभ नहीं माना जाता। ऐसे में आप इस पौधे को किसी पवित्र नदी या तालाब में प्रवाहित कर सकते हैं। इसके स्थान पर नया तुलसी का पौधा लगाएं।

    खबरें और भी

    इसे नहीं माना जाता शुभ

    वास्तु की मान्यताओं के अनुसार, घर में टूटा हुआ शीशा या फिर कांच रखना भी शुभ नहीं होता। इसलिए जितना जल्दी हो सके इसे अपने घर से बाहर कर देना चाहिए। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपकी होली खास रहे, तो इस पर्व से पहले टूटा हुआ शीशा या कांच अपने घर से बाहर कर दें।

    यह भी पढ़ें - Holi Gajkesari Rajyog 2025: होली पर बन रहा है गजकेसरी राजयोग, इन 2 राशियों को जॉब में मिलेगा प्रमोशन

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।