Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Holi 2025 Upay: होली के दिन जरूर करें गुलाल के ये उपाय, कई परेशानियों से मिलेगा छुटकारा

    Updated: Tue, 11 Mar 2025 11:04 AM (GMT+05:30)

    गुलाल होली का एक महत्वपूर्ण अंग है। आप इसका इस्तेमाल न केवल होली खेलने के लिए कर सकते हैं बल्कि होली के दिन गुलाल से कुछ उपाय भी कर सकते हैं। गुलाल के ...और पढ़ें

    Holi 2025 Gulal ke Upay (Picture Credit: Freepik) (AI Image)
    Holi 2025 Gulal ke Upay (Picture Credit: Freepik) (AI Image)

    HighLights

    1. इस साल 14 मार्च 2025 को मनाई जाएगी होली।
    2. इस दिन गुलाल से कर सकते हैं कई उपाय।
    3. आपको कई मुश्किलों से मिलेगा छुटकारा।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर साल रंगों का त्योहार होली बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई जाती है, जो फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि पर पड़ती है। यह हिंदुओं के सबसे प्रमुख माने गए त्योहारों में से एक भी है। 14 मार्च 2025 को इस साल होली (Holi 2025) का पर्व मनाया जा रहा है। होली के एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है, जो 13 मार्च को मनाई जाएगी।

    सबसे पहले करें ये काम

    अगर आप होली के दिन तुलसी जी को गुलाल अर्पित करते हैं, तो इससे आपको वास्तु दोष से मुक्ति मिल सकती है। इसी के साथ होली पर सबसे पहले अपने इष्ट देव को रंग अर्पित करें और इसके बाद दूसरों के साथ होली खेलें। ऐसा करने से साधक के भाग्य में वृद्धि होती है।

    रिश्ते में आएगी मजबूती

    होली के दिन पति-पत्नी को मिलकर गाय के चरणों पर गुलाल अर्पित (gulal ke upay) करना चाहिए और उसे गुड़ व रोटी खिलानी चाहिए। इससे गौ माता की कृपा आपके ऊपर बनी रहती है और प्रेम संबंध में और अधिक मजबूती आती है।

    यह भी पढ़ें - Holi 2025 Vastu Tips: इस होली पर जरूर आजमाएं ये उपाय, ग्रह दोष से मिलेगा छुटकारा

    दूर होगी आर्थिक समस्याएं

    अगर आप आर्थिक समस्या से जूझ रहे हैं, तो इसके लिए होली के दिन गुलाल से ये उपाय कर सकते हैं। इसके लिए होली के दिन घर के मुख्य द्वार पर थोड़ा-सा गुलाल डालें और इसके साथ दो मुखी दीपक जलाएं। इस उपाय को करने से आपको आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही आय में वृद्धि के योग भी बनने लगते हैं।

    खबरें और भी

    (Picture Credit: Freepik) (AI Image)

    घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

    होली की सुबह एक पात्र में हल्दी या फिर पीले रंग का गुलाल घोलकर मुख्य द्वार के दोनों कोने में छिड़काव करें। ऐसा करने से आपके लिए धन लाभ के योग बनने लगते हैं। साथ ही घर में सुख-समृद्धि का भी वास बना रहता है।

    यह भी पढ़ें - Holi 2025 Upay: होली से पहले घर लाएं ये चीजें, जीवन में कभी नहीं होगी पैसों की कमी

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।