Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Holi 2025 Upay: होली से पहले घर लाएं ये चीजें, जीवन में कभी नहीं होगी पैसों की कमी

    Updated: Mon, 03 Mar 2025 10:37 AM (IST)

    होली के त्योहार को हर साल फाल्गुन माह में मनाया जाता है। इससे एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है। होली के दिन लोग एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर गले ...और पढ़ें

    Holi 2025: होली से पहले करें ये काम (Pic Credit-Freepik)
    Holi 2025: होली से पहले करें ये काम (Pic Credit-Freepik)

    HighLights

    1. होली का विशेष महत्व है।
    2. यह पर्व फाल्गुन में मनाया जाता है।
    3. इससे एक दिन पहले होलिका दहन होता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में होली के पर्व को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। पंचांग के अनुसार, इस बार फाल्गुन माह में 13 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा और इसके अगले दिन यानी 14 मार्च को देशभर में होली का त्योहार बेहद उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

    इस पर्व के दिन लोग जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कई तरह के उपाय भी करते हैं। वहीं, वास्तु शास्त्र के अनुसार, होली से पहले कुछ चीजों को घर लाने से व्यक्ति की किस्मत चमक सकती है और नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिलता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।  

    (Pic Credit-AI)

    यह भी पढ़ें:  Choti Holi 2025: कब मनाई जाएगी छोटी होली, जानिए इस दिन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

    मां लक्ष्मी की बरसेगी अपार कृपा

    अगर आप घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करना चाहते हैं, तो होली से पहले बांस का पौधा लेकर आएं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में बांस का पौधा लगाने से धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और व्यक्ति को सेहत में लाभ देखने को मिलता है। साथ ही सौभाग्य और समृद्धि में वृद्धि होती है।

    धन की होगी प्राप्ति

    धातु से बना कछुआ घर में रखना शुभ माना जाता है। अगर आप लंबे समय से वास्‍तु दोष का सामना कर रहे हैं, तो ऐसे में होली से पहले धातु से बना कछुआ घर लाएं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस उपाय को करने से धन की प्राप्ति होती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा भी आती है।

    खबरें और भी

    हमेशा पैसों से भरी रहेगी तिजोरी

    पर्स या तिजोरी में चांदी का सिक्का रखना बेहद फलदायी साबित होता है। ऐसे में होली से पहले चांदी के सिक्के को घर लाएं। इसके बाद इसे मंदिर में रखकर पूजा-अर्चना करें। कुछ समय के बाद इसे पर्स या तिजोरी में रखें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से इंसान को जीवन में धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है। साथ हमेशा पैसों से तिजोरी भरी रहती है।  

    रुके हुए काम जल्द होंगे पूरे

    अगर आप धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो होली से पहले घर के मुख्य द्वार पर तोरण लगाएं। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है और मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। साथ ही व्यक्ति के रुके हुए काम जल्द पूरे होते हैं।

    यह भी पढ़ें:  Holi 2025: 14 या 15 मार्च कब है होली? डेट को लेकर अभी दूर करें कन्फ्यूजन

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।