यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Holi 2025: 14 या 15 मार्च कब है होली? डेट को लेकर अभी दूर करें कन्फ्यूजन
होली के पर्व का हिंदू धर्म में बहुत ज्यादा महत्व है। यह हर साल फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस दिन लोग भगवान कृष्ण और ...और पढ़ें

HighLights
- होली का पर्व रंगों और उत्साह से भरा होता है।
- यह होलिका दहन के बाद मनाई जाती है।
- यह महापर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। रंगों का त्योहार होली हर साल भव्यता के साथ मनाया जाता है। दिवाली के बाद भारत में सबसे बड़े त्योहारों में से एक होली है। यह होलिका दहन के बाद मनाई जाती है। साथ ही यह महापर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। हिंदू फाल्गुन महीने में मनाया जाने वाले इस पर्व का विशेष महत्व है। इस दिन (Holi 2025 Kab Hai?) को लेकर लोगों की अपनी-अपनी मान्यताएं और पौराणिक कथाएं हैं। वहीं, इसकी डेट को लेकर लोगों के मन में थोड़ी कन्फ्यूजन बनी है, तो आइए इसकी सही डेट जानते हैं।

कब है होली 2025? (Holi 2025 Date)
हिंदू पंचांग के अनुसार,सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 14 मार्च को 12 बजकर 23 मिनट पर होगा। ऐसे में पचांग को देखते हुए होलिका दहन 13 मार्च को होगा। इसके साथ ही इस साल 14 मार्च को होली का त्योहार मनाया जाएगा।
होली से जुड़ी प्रमुख बातें
ब्रज क्षेत्र, जिसमें मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन, गोकुल, नंदगांव और बरसाना शामिल हैं। यहां होली बहुत ही धूमधाम के साथ मनाई जाती है। यह त्योहार दो दिनों तक मनाया जाता है। होलिका दहन पर, लोग बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में अलाव जलाते हैं। फिर अगले दिन रंग या गुलाल से होली खेली जाती है। इसके साथ ही घर पर बनी मिठाइयों का आनंद लिया जाता है।
.jpg)
होलिका दहन शुभ मुहूर्त (Holika Dahan Shubh Muhurat)
इस साल होलिका दहन का मुहूर्त 13 मार्च को रात 11 बजकर 26 मिनट से लेकर 12 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। इस दौरान होलिका दहन किया जा सकता है।
चंद्र ग्रहण समय (Holi 2025 Chandra Grahan Time)
14 मार्च यानी होली के दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण लगेगा। यह ग्रहण सुबह 09 बजकर 29 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। इस दौरान शुभ कार्यों को करने की मनाही होती है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: Amalaki Ekadashi 2025: इन शुभ योग में मनाई जाएगी मार्च महीने की पहली एकादशी, व्रत का मिलेगा दोगुना फल
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।