Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Amalaki Ekadashi 2025: इन शुभ योग में मनाई जाएगी मार्च महीने की पहली एकादशी, व्रत का मिलेगा दोगुना फल

    Updated: Fri, 28 Feb 2025 12:56 PM (IST)

    आमलकी एकादशी बेहद शुभ मानी जाती है। यह भगवान विष्णु को समर्पित है। यह फाल्गुन महीने में आती है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल यह एकादशी 10 मार्च (Amal ...और पढ़ें

    Amalaki Ekadashi 2025: आमलकी एकादशी के शुभ योग।
    Amalaki Ekadashi 2025: आमलकी एकादशी के शुभ योग।

    HighLights

    1. एकादशी वर्ष के प्रमुख व्रतों में से एक है।
    2. एकादशी व्रत भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित है।
    3. एकादशी माह में दो बार शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष में आती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आमलकी एकादशी का पर्व हर साल फाल्गुन महीने में मनाया जाता है। यह दिन भगवान विष्णु के भक्तों के लिए बहुत खास होता है। इसे रंगभरी एकादशी के रूप में भी जाना जाता है। आमतौर पर यह फरवरी या मार्च में मनाई जाती है। इस तिथि पर श्री हरि की पूजा के साथ आंवले के पेड़ की पूजा भी होती है। ऐसा माना जाता है कि जो भक्त समर्पण के साथ इस तिथि (Amalaki Ekadashi 2025) पर भगवान विष्णु की पूजा करते हैं, उनकी सभी इच्छाएं पूरी होती हैं।

    इस साल इस मौके पर कई शुभ योग का संयोग बन रहा है, जिस वजह से इसका महत्व और भी बढ़ गया है। आइए उन योग के बारे में जानते हैं।

    आमलकी एकादशी 2025 शुभ योग (Amalaki Ekadashi 2025 Shubh Yog)

    आमलकी एकादशी पर सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 06 बजकर 36 मिनट से अगले दिन मध्य रात्रि 12 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 17 मिनट तक रहेगा। इसके साथ ही अमृत काल शाम 06 बजकर 12 मिनट से 07 बजकर 52 मिनट तक रहेगा।

    वहीं, अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 08 मिनट से 12 बजकर 55 मिनट तक रहेगा। इन शुभ समय में श्री हरि की पूजा के साथ कोई शुभ काम कर सकते हैं।

    इन मंत्रों से करें विष्णु जी की पूजा (Puja Mantra)

    1. ॐ नमोः भगवते वासुदेवाय नमः।

    2. शान्ताकारं भुजगशयनं पद्मनाभं सुरेशं, विश्वाधारं गगनसदृशं मेघवर्ण शुभाङ्गम्

    लक्ष्मीकान्तं कमलनयनं योगिभिर्ध्यानगम्यम, वन्दे विष्णुं भवभयहरं सर्वलोकैकनाथम्।।

    आमलकी एकादशी 2025 शुभ मुहूर्त (Amalaki Ekadashi 2025 Date)

    वैदिक पंचांग के अनुसार, फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 09 मार्च को रात 07 बजकर 45 मिनट पर होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 10 मार्च को सुबह 07 बजकर 44 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि को देखते हुए 10 मार्च (Amalaki Ekadashi Kab hai 2025) को आमलकी एकादशी मनाई जाएगी।

    यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्र में इस दिशा में स्थापित करें मां दुर्गा की तस्वीर, रखें इन बातों का ध्यान

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी