यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Holi 2025 Date: कब है होली का त्योहार? यहां देखें होलिका दहन का शुभ मुहूर्त
हर साल होली (Holi 2025 Kab hai) के पर्व का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस त्योहार के दिन देशभर में लोगों में बेहद खास देखने को मिलता है। होली के प ...और पढ़ें

HighLights
- होली एक महत्वपूर्ण पर्व है।
- इसे रंगों, प्यार और खुशी का प्रतीक माना जाता है।
- होली फाल्गुन पूर्णिमा तिथि पर मनाई जाती है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। पंचांग के अनुसार, हर साल फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर होलिका दहन किया जाता है। इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। इस शुभ अवसर पर लोग होलिका दहन से पहले भगवान विष्णु और अग्नि देव की पूजा-अर्चना करते हैं। इसके अगले दिन यानी फाल्गुन पूर्णिमा पर होली मनाई जाती है। इस दिन लोग एक-दूसरे को गुलाल और रंग लगाकर गले मिलते हैं। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि होलिका दहन और होली की डेट एवं शुभ मुहूर्त के बारे में।
होली 2025 डेट और टाइम (Holi 2025 Date and Time)
पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह की पूर्णिमा (Holi 2025 Shubh Muhurat) तिथि का प्रारंभ 13 मार्च को सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर हो रहा है और तिथि का समापन 14 मार्च को दोपहर 12 बजकर 23 मिनट पर होगा। ऐसे में 13 मार्च को होलिका दहन होगा और 14 मार्च को होली का पर्व देशभर में मनाया जाएगा।
(Pic Credit-AI)
होलिका दहन 2025 डेट और शुभ मुहूर्त (Holika Dahan 2025 Date and Shubh Muhurat)
पंचांग के अनुसार, होलिका दहन 13 मार्च (Holika Dahan 2025 Kab hai) को किया जाएगा। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 13 मार्च को रात 11 बजकर 26 मिनट से लेकर देर रात 12 बजकर 30 मिनट तक है।
यह भी पढ़ें: Holi 2025 Date: मार्च महीने में कब मनाया जाएगा रंगों का त्योहार होली? एक क्लिक में नोट करें सही तारीख
.jpg)
(Pic Credit-AI)
होलिका दहन के उपाय
- यदि आप शादी में किसी बाधा का सामना कर रहे हैं, तो होलिका दहन के समय परिक्रमा लगाएं। साथ ही अग्नि में हवन सामग्री अर्पित करें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से विवाह में आ रही रुकावट से छुटकारा मिलता है। साथ ही वैवाहिक जीवन हमेशा खुशहाल रहता है।
- इसके अलावा किसी रोग से छुटकारा पाने के लिए होलिका दहन की आग में कपूर डालें। ऐसी मान्यता है कि इस उपाय को करने से सभी तरह की बीमारी दूर होती है और मन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहता है।
- अगर आप लंबे समय से घर में नकारात्मक ऊर्जा का सामना कर रहे हैं, तो ऐसे में होली की आग घर लाएं और उसे अपने पूरे घर में घुमाएं। माना जाता है कि होलिका दहन की आग से इस उपाय को करने से घर में उत्पन्न नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है।
यह भी पढ़ें: Holi 2025: ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में होली की उमंग... नोट कीजिए ब्रज के प्रमुख आयोजनों की तारीख
खबरें और भी
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।