Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Holi 2025: लड्डू गोपाल के साथ इस तरह मनाएं होली, रंगों से भर जाएगा जीवन

    Updated: Tue, 04 Mar 2025 12:41 PM (IST)

    हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि पर होली का पर्व (Holi 2025) बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस साल फाल्गुन पूर्णिमा 14 ...और पढ़ें

    How to Celebrate Holi with Laddu Gopal (Picture Credit: Freepik)
    How to Celebrate Holi with Laddu Gopal (Picture Credit: Freepik)

    HighLights

    1. हर साल बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है होली का पर्व।
    2. इस बार शुक्रवार, 14 मार्च को मनाई जाएगी होली।
    3. लड्डू गोपाल के साथ ही होली खेलते हैं कुछ साधक।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। कई साधक अपने घर में पूरे विधि-विधान से लड्डू गोपाल की सेवा करते हैं। उनकी सेवा एक बच्चे की तरह ही की जाती है। कई साधक हर त्योहार को लड्डू गोपाल के साथ भी मनाते हैं। जल्द ही होली का पर्व मनाया जाएगा। ऐसे में आप यह त्योहार अपने लड्डू गोपाल  (Celebrate Holi with Laddu Gopal) जी के साथ बहुत ही खास तरीके से मना सकते हैं।

    इस तरह करें शृंगार

    होली के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद लड्डू गोपाल को स्नान कराएं और नए वस्त्र पहनाएं। होली के अवसर पर आप लड्डू गोपाल जी को रंग-बिरंगे कपड़े भी पहना सकते हैं। इसी के साथ लड्डू गोपाल की जी के शृंगार में मुकुट, मोर पंख और बांसुरी भी जरूर अर्पित करें, क्योंकि इनके बिना कान्हा जी का शृंगार अधूरा रहता है।

    करें ये तैयारी

    लड्डू गोपाल के साथ होली खेलने के लिए सबसे पहले एक थाली लें और उसमें स्वस्तिक बनाएं। इस थाली में लड्डू गोपाल जी को विराजमान करें। सबसे पहले लड्डू गोपाल जी के चरणों में फूल समर्पित करें और इसके बाद उनके साथ फूलों की होली खेलें और उन पर फूल बरसाएं।

    इसी तरह गुलाल उनके चरणों में अर्पित करते हुए गुलाल लगाएं। इस बात का खास तौर से ध्यान रखें कि अगर आपके घर में लड्डू गोपाल विराजमान हैं, तो सबसे पहले उनके साथ होली खेलनी चाहिए, इसके बाद ही किसी और के साथ होली खेलें।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें - Holika Dahan 2025: होलिका दहन के दिन इस विधि से करें पूजा, नोट करें पूजन सामग्री

    (Picture Credit: AI)

    कौन-सा रंग लगाना है शुभ

    होली के दिन अगर आप लड्डू गोपाल (Laddu Gopal Holi rituals) को पीले रंग का गुलाल लगाते हैं, तो इससे आपको उनका विशेष आशीर्वाद मिल सकता है, क्योंकि यह उनका प्रिय रंग माना गया है। इसी के साथ लड्डू गोपाल जी को गुलाबी, हरा और लाल रंग का गुलाल भी लगाया जा कता है।

    यह रंग भी कान्हा जी को प्रिय हैं। इसी के साथ अगर आप सुगंधित अबीर लगाते हैं, तो इससे लड्डू गोपाल जी प्रसन्न होते हैं, जिससे जीवन में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है।

     

    यह भी पढ़ें -  Chandra Grahan 2025: कब है साल का पहला चंद्र ग्रहण? अभी नोट करें सूतक का समय

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।