Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chandra Grahan 2025: कब है साल का पहला चंद्र ग्रहण? अभी नोट करें सूतक का समय

    Updated: Tue, 04 Mar 2025 10:37 AM (IST)

    अब मार्च के महीने में साल का पहला चंद्र ग्रहण लगेगा। चंद्रमा और पृथ्वी के बीच सूर्य के आने पर चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2025) लगता है। ग्रहण के समय ...और पढ़ें

    Chandra Grahan 2025: जल्द लगेगा चंद्र ग्रहण
    Chandra Grahan 2025: जल्द लगेगा चंद्र ग्रहण

    HighLights

    1. चंद्र ग्रहण को एक खगोलीय घटना माना जाता है।
    2. चंद्र ग्रहण के दौरान नियम का पालन करना चाहिए।
    3. चंद्र ग्रहण से पहले खाने की चीजों में तुलसी के पत्ते डालने चाहिए।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। पंचांग के अनुसार, इस बार फाल्गुन माह में 14 मार्च को होली का पर्व मनाया जाएगा। लेकिन इस बार होली पर साल का पहला चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2025) लगेगा। चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले ही सूतक काल शुरू हो जाता है। इस दौरान कोई शुभ काम नहीं करना चाहिए और भोजन का सेवन करने से बचना चाहिए। ऐसी धार्मिक मान्यता है कि चंद्र ग्रहण के दौरान शुभ और मांगलिक काम करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति नहीं होती है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे साल के पहले चंद्र ग्रहण की डेट और सूतक काल (Sutak Kaal) के टाइम के बारे में।

    चंद्र ग्रहण 2025 डेट और टाइम (Chandra Grahan 2025 Date and Time)

    चंद्र ग्रहण पूर्णिमा तिथि पर लगता है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस होली पर चंद्र ग्रहण लगेगा। लेकिन यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए इसका सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा। 14 मार्च (Kab Hai Chandra Grahan 2025) को चंद्र ग्रहण की शुरुआत सुबह 09 बजकर 29 मिनट से होगी और इसका समापन दोपहर 03 बजकर 29 मिनट पर होगा।

    यह भी पढ़ें: Chaitra Amavasya 2025: चैत्र अमावस्या पर लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन राशियों को रहना होगा सावधान

    कहां दिखाई देगा साल का पहला चंद्र ग्रहण?

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। यह ग्रहण उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, जर्मनी, फ्रांस, इटली, पुर्तगाल समेत आदि देशों में दिखाई देगा।

    चंद्र ग्रहण के दौरान क्या न करें

    • चंद्र ग्रहण के समय पूजा-पाठ नहीं करनी चाहिए। मंदिर के कपाट को बंद कर देना चाहिए। चंद्र ग्रहण के समाप्त होने के बाद स्नान करें और गंगाजल से घर- मंदिर में छिड़काव कर शुद्ध करें। इसके बाद विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करें। साथ ही विशेष चीजों का दान करें।
    • चंद्र ग्रहण के दौरान किसी भी चीज का सेवन नहीं करना चाहिए। खाने की चीजों में तुलसी के पत्ते डाल दें।
    • इसके अलावा नुकीली चीजों का इस्तेमाल भूलकर भी नहीं करना चाहिए। जैसे-कैंची, चाकू और सुई समेत आदि।
    • गर्भवती महिलाओं को बाहर नहीं निकलना चाहिए।

    इस दिन लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण

    साल का दूसरा चंद्र ग्रहण भाद्रपद पूर्णिमा के दिन लगेगा। यह चंद्र ग्रहण भी भारत में नहीं दिखाई देगा। 07 सितंबर को चंद्र ग्रहण की शुरुआत रात 08 बजकर 59 मिनट से होगी और इसका समापन देर रात 02 बजकर 24 मिनट पर होगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Holi 2025 Chandra Grahan: होली के रंग में भंग डालेगा चंद्र ग्रहण का साया, इन राशियों को रहना होगा बेहद सावधान

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।