Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Holi 2025 Chandra Grahan: होली के रंग में भंग डालेगा चंद्र ग्रहण का साया, इन राशियों को रहना होगा बेहद सावधान

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Thu, 27 Feb 2025 04:14 PM (IST)

    आत्मा के कारक सूर्य देव 14 मार्च को राशि परिवर्तन करेंगे। इस दिन सूर्य देव कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे। सूर्य देव के राशि परिवर्तन कर ...और पढ़ें

    Holi 2025 Chandra Grahan: होली के दिन क्या करें और क्या न करें?
    Holi 2025 Chandra Grahan: होली के दिन क्या करें और क्या न करें?

    HighLights

    1. सिंह राशि के स्वामी आत्मा के कारक सूर्य देव हैं ।
    2. मन के कारक चंद्र देव कर्क राशि के स्वामी हैं।
    3. भगवान शिव की पूजा करने से चंद्रमा मजबूत होता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Chandra Grahan 2025 Date: वैदिक पंचांग के अनुसार, 14 मार्च को होली है। यह पर्व हर साल फाल्गुन पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर लोग एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं देते हैं। रंगों का त्योहार होली दुनिया भर में मनाया जाता है। हालांकि, होली के दिन चंद्र ग्रहण का साया (Lunar Eclipse Effects On Zodiac Signs) रहने वाला है। चंद्र ग्रहण के दिन धरती पर मायावी ग्रह राहु का प्रभाव बढ़ जाता है। इसके लिए ग्रहण के दौरान शुभ काम करने की मनाही होती है।

    ज्योतिषियों की मानें तो चंद्र ग्रहण से राशि चक्र की सभी राशियों पर शुभ और अशुभ (Lunar Eclipse Effects On Zodiac Signs) प्रभाव पड़ेगा। अत: होली के दिन कई राशियों को बेहद सावधान रहने की जरूरत है। राहु की कुदृष्टि के चलते शारीरिक एवं मानसिक सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। साथ ही कारोबार में भी नुकसान हो सकता है। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं।  

    कब है चंद्र ग्रहण (Holi 2025 Chandra Grahan)

    ज्योतिष गणना अनुसार, 14 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगेगा। यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। इसके लिए सूतक भी मान्य नहीं होगा। चंद्र ग्रहण का समय सुबह 09 बजकर 29 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 29 मिनट तक है। ग्रहण के दौरान शुभ काम न करें। इसके अलावा, खानपान से भी परहेज करें। वहीं, भगवान विष्णु का ध्यान करें।

    यह भी पढ़ें: इस दिन से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्र, जानिए किस पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

    सिंह राशि

    ज्योतिषियों की मानें तो होली के दिन दोपहर 12 बजे तक चंद्र देव सिंह राशि में विराजमान रहेंगे। सूर्य और चंद्र देव के मध्य मित्रवत संबंध है। वहीं, राहु और चंद्र के मध्य शत्रुवत संबंध है। इसके लिए सिंह राशि के जातकों को ग्रहण के दौरान सावधान रहने की जरूरत है। शुभ काम न करें। नकारात्मक जगहों पर जाने से बचें। अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें। बड़ों की सेवा और सम्मान करें।

    खबरें और भी

    कन्या राशि

    फाल्गुन पूर्णिमा के दिन चंद्र देव दोपहर 12 बजकर 56 मिनट पर चंद्र देव सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में गोचर करेंगे। इसके लिए होली के दिन कन्या राशि के जातकों को सावधान रहने की आवश्यकता है। कारोबार से जुड़े अहम काम न करें और न ही निवेश करें। वाद-विवाद से बचें। वाणी पर कंट्रोल रखें। भगवान विष्णु के नाम का मंत्र जप करें।

    तुला राशि

    तुला राशि के जातक होली के दिन आवश्यकता होने पर घर से बाहर निकलें। शुभ काम करने और लंबी यात्रा करने से बचें। घर पर बड़ों की सेवा और सम्मान करें। किसी के प्रति बुरा न सोचें। तामसिक चीजों का सेवन बिल्कुल न करें। शेयर मार्केट में निवेश न करें। ग्रहण के बाद स्नान-ध्यान के बाद भक्ति भाव से भगवान शिव की पूजा करें। इसके बाद आर्थिक स्थिति के अनुसार अनाज का दान करें।  

    वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि के जातकों को होली के दिन सतर्क रहने की जरूरत है। विवाद से दूर रहें और न ही किसी से वाद करें। वाणी पर कंट्रोल रखें। किसी के प्रति गलत विचार न रखें। तामसिक भोजन का सेवन न करें। यात्रा करने से बचें। तेज गति से ड्राइव न करें। किसी को उधार न दें और न ही कारोबार में निवेश करें। मानसिक तनाव की परेशानी हो सकती है। विचार में मतभेद देखने को मिलेगा।

    यह भी पढ़ें: मार्च महीने में कब मनाया जाएगा रंगों का त्योहार होली? एक क्लिक में नोट करें सही तारीख

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।