Holika Dahan 2026: इस विधि से करें होलिका पूजन, नोट करें शुभ मुहूर्त, सामग्री लिस्ट और पूजन मंत्र
इस साल होलिका दहन (Holika Dahan 2026) 3 मार्च, दिन मंगलवार को किया जाएगा। ...और पढ़ें

Holika Dahan 2026: होलिका पूजा विधि। (Ai Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। होली से ठीक एक रात पहले होलिका दहन किया जाता है। साल 2026 में होलिका दहन 3 मार्च, दिन मंगलवार को किया जाएगा। ऐसी मान्यता है कि इस दिन (Holika Dahan 2026) विधि-विधान से पूजा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। साथ ही घर में सुख-समृद्धि आती है। आइए इस आर्टिकल में इस दिन से जुड़ी प्रमुख बातों को जानते हैं, जो इस प्रकार हैं -

Ai Generated Image
होलिका दहन मुहूर्त (Holika Dahan Shubh Muhurat)
- शाम 06:22 बजे से रात 08:50 बजे तक।
होलिका पूजन सामग्री लिस्ट (Holika Dahan 2026 Samagri List)
- एक लोटा शुद्ध जल
- गोबर के उपले से बनी माला
- रोली, अक्षत, हल्दी और मूंग की दाल
- बताशे, गुड़ और कोई भी मौसमी फल
- कच्चा सूत
- साबुत फूल और अबीर-गुलाल
- गेहूं की नई बालियां और चने के होले।
होलिका पूजन विधि (Holika Dahan 2026 Puja Vidhi)
- सबसे पहले पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुंह करके बैठें।
- लोटे से जल छिड़क कर खुद को और पूजा की थाली को शुद्ध करें।
- सबसे पहले भगवान गणेश का ध्यान करें, फिर प्रह्लाद और भगवान नरसिंह का नाम लें।
- इसके बाद होलिका पर जल, रोली, अक्षत, फूल और बताशे चढ़ाएं।
- कच्चा सूत हाथ में लें और होलिका के चारों ओर तीन, पांच या सात बार परिक्रमा करते हुए इसे लपेटें। यह सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है।
- पूरी परिक्रमा के बाद लोटे का बचा हुआ जल होलिका पर अर्पित कर दें।
- शुभ मुहूर्त में होलिका दहन करें। जब अग्नि प्रज्वलित हो जाए, तो उसमें गेहूं की बालियां और चने सेंक लें। इन्हें प्रसाद के रूप में घर ले जाना बहुत शुभ माना जाता है।
पूजन मंत्र (Holika Dahan 2026 Puja Mantra)
- ॐ प्रह्लादाय नम:॥
- ॐ नृसिंहाय नम:॥
- असृक्पाभयसंत्रस्तै: कृता त्वं होलि बालिशै:।
- अतस्त्वां पूजयिष्यामि भूते भूतिप्रदा भव॥
इन बातों का रखें ध्यान (Holika Dahan 2026 Rules)
- होलिका दहन के समय घर के सभी सदस्य साथ रहें और पूजा करें।
- होलिका की राख को माथे पर लगाएं और घर के कोनों में भी छिड़कें।
- होलिका दहन के दिन किसी को उधार न दें और न ही उधार लें।
- इस दिन तामसिक चीजों से दूर रहें।
- इस दिन ज्यादा से ज्यादा दान-पुण्य और पूजा-पाठ करें।
यह भी पढ़ें- Holika Dahan 2026: होलिका दहन के बाद घर ले आएं ये एक चीज, साल भर पैसों से भरी रहेगी तिजोरी
यह भी पढ़ें- Holika Dahan 2026 Date: 2 या 3 मार्च, कब है होलिका दहन? पढ़ें पूजा मुहूर्त और चंद्र ग्रहण का समय
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।