Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बड़े-बड़े नेत्रों वाले महाप्रभु को कैसे रिझाए, सटीक विधि से करें महाप्रभु जगन्नाथ का जप?

    Updated: Thu, 11 Jun 2026 04:00 PM (IST)

    भगवान जगन्नाथ का नाम जप करने से मन को शांति और मोक्ष की प्राप्ति होती है। सही विधि से जप करने के लिए स्नान कर तुलसी माला से 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मं ...और पढ़ें

    भगवान जगन्नाथ का नाम जप कैसे करें? (AI-Generated Image)

    भगवान जगन्नाथ का नाम जप कैसे करें? (AI-Generated Image)

    HighLights

    1. भगवान जगन्नाथ का नाम जप मन को शांति देता है।

    2. 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का 108 बार जाप करें।

    3. जप से नकारात्मक विचार दूर होते हैं और मोक्ष मिलता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में भगवान जगन्नाथ को साक्षात भगवान श्रीकृष्ण का ही रूप माना जाता है। महाप्रभु जगन्नाथ करूणा के सागर हैं, जो अपने बड़े-बड़े नेत्रों से भक्तों के तमाम दुखों को देखकर दूर कर देते हैं। जो भी भक्त उनके नाम का कीर्तन या नाम जप करता है, उसे परम शांति के साथ मोक्ष की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं भगवान जगन्नाथ के नाम का जप कैसे करें?

    हममें से ज्यादातर लोग भगवान की भक्ति तो करना चाहते हैं, लेकिन उचित विधि और नियमों की सही जानकारी न हो पाने के कारण मन में कई तरह के सवाल रहते हैं। वैसे शास्त्रों में इसे लेकर कहा जाता है कि, भगवान का नाम किसी भी समय और परिस्थिति में लिया जा सकता है, क्योंकि भगवान केवल भाव के भूखे होते हैं। लेकिन उचित विधि के साथ भगवान जगन्नाथ जी के नाम का जप किया जाए, तो इसका आध्यात्मिक लाभ गुना तक बढ़ जाता है।

    भगवान जगन्नाथ का जप कैसे करें?

    भगवाान जगन्नाथ की पूजा और उपासना में जप का खास महत्व बताया गया है। शास्त्रों के मुताबिक पहले भगवान बलराम और बहन सुभद्रा की पूजा करनी चाहिए, उसके बाद भगवान जगन्नाथ का ध्यान करके जप की शुरुआत करें।

    इसके लिए सबसे पहले स्नान करने के बाद साफ वस्त्र पहनें।

    • पूजा स्थान पर भगवान जगन्नाथ की प्रतिमा या फोटो को स्थापित करें।
    • दीपक और सुगंधित धूप अर्पित करें।
    • इसके बाद तुलसी की माला से श्रद्धा भाव और एकाग्रता से मंत्र का जप करें।

    जप के लिए कौन-सा मंत्र

    भगवान जगन्नाथ की उपासना के दौरान ऊं नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इस मंत्र को कम से कम 108 बार जाप करना चाहिए। जप करने के लिए सबसे उत्तम समय ब्रह्म मुहूर्त (सूर्योदय से पहले) और संध्याकाल (शाम के बाद) का है।

    खबरें और भी

    नाम जप करने का लाभ

    • भगवान जगन्नाथ की उपासना के दौरान नाम जप करने से मन शांत होने के साथ स्थिर रहता है।
    • भगवान जगन्नाथ की कृपा प्राप्त होती है।
    • मन में आने वाले नकारात्मक विचार और बाधाओं का नाश होता है।
    • इसके अलावा आध्यात्मिक उन्नति और मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है।

    मान्यताओं के मुताबिक, जो भी भक्त श्रद्धाभाव के साथ ऊं नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करता है, भगवान पुरुषोत्तम जगन्नाथ की विशेष कृपा का भागी बनता है। इसके अलावा घर में नियमित रूप से पूजा करने, दीपक जलाने, तुलसी का पौधा घर में लगाने से भगवान जगन्नाथ प्रसन्न होते हैं।

    यह भी पढ़ें- आखिर क्यों अन्य देवी-देवताओं से इतनी अलग हैं भगवान जगन्नाथ की मूर्तियां? वजह जानकर उड़ जाएंगे होश

    यह भी पढ़ें- हलवाई की वो 'भूल' जिसने भारत को दी पहली बेक्ड मिठाई, आज भगवान जगन्नाथ को भी लगता है इसी का भोग

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।