Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Moles Meaning: इस जगह है तिल तो समझें हो गया बेड़ा पार, जेब नहीं रहेगी खाली; नहीं आएगा कोई बड़ा संकट

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Thu, 24 Aug 2023 07:43 PM (IST)

    Mole Meaning In Hindi समुद्र शास्त्र के जानकारों की मानें तो कई लोगों के शरीर पर तिल जन्मजात होते हैं तो कई लोगों के शरीर पर ये बाद में उभरते या आते ह ...और पढ़ें

    Moles Meaning: इस जगह है तिल तो समझें हो गया बेड़ा पार, जेब नहीं रहेगी खाली
    Moles Meaning: इस जगह है तिल तो समझें हो गया बेड़ा पार, जेब नहीं रहेगी खाली

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Mole Meaning In Hindi: सनातन धर्म में समुद्र शास्त्र का विशेष महत्व है। इस शास्त्र के माध्यम से व्यक्ति के चरित्र और भविष्य का पता चलता है। साथ ही शरीर के विभिन्न हिस्सों पर अंकित तिल से कई राज उजागर भी होते हैं। समुद्र शास्त्र के जानकारों की मानें तो कई लोगों के शरीर पर तिल जन्मजात होते हैं, तो कई लोगों के शरीर पर ये बाद में उभरते या आते हैं। ये तिल समय के साथ बनते हैं और मिटते हैं। शरीर के कई हिस्सों पर तिल होना बेहद शुभ माना जाता है। ये तिल धनवान बनने के संकेत होते हैं। अगर आपके शरीर में इन हिस्सों पर भी तिल हैं, तो समझ लें कि आपका बेड़ा पार हो गया है। आप अपने जीवन में एक दिन जरूर धनवान बनेंगे। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

    तिल के निशान

    - समुद्र शास्त्र की मानें तो नाभि के आसपास तिल होना बेहद शुभ होता है। अगर किसी व्यक्ति के नाभि के पास तिल है, तो व्यक्ति को जीवन में धन की कभी कमी नहीं होती है। वहीं, पेट पर तिल होने से व्यक्ति खाने पीने का अधिक शौकीन होता है।

    - ज्योतिष शास्त्र के जानकारों की मानें तो पीठ पर तिल होना भी शुभ होता है। ऐसे लोगों को जीवन में कभी धन की कमी नहीं होती है। मेहनत के दम पर ये लोग अपार धन अर्जन करने में सफल होते हैं। हालांकि, ऐसे लोग बहुत खर्चीले भी होते हैं।  

    - अगर किसी व्यक्ति की छोटी उंगली के मध्य में तिल होता है, तो व्यक्ति को समाज में खूब मान-सम्मान मिलता है। साथ ही व्यक्ति अपने जीवन में धनवान भी बनता है। वहीं, फोर फिंगर यानी अंगूठे के पास वाली उंगली पर तिल होना बेहद शुभ होता है। ऐसे लोग जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं।  

    खबरें और भी

    - समुद्र शास्त्र की मानें तो गर्दन पर तिल होना बेहद शुभ होता है। इससे खूबसूरती तो बढ़ती है। साथ ही जातक की आवाज कोयल की तरह मधुर होती है। इसके चलते लोग अधिक आकर्षित होते हैं।

    - समुद्र शास्त्र के जानकारों की मानें तो दाएं गाल पर तिल होना बेहद शुभ होता है। ऐसे लोगों के जीवन में प्यार और रोमांस की कभी कमी नहीं होती है। इनका वैवाहिक जीवन बेहद सुखमय बीतता है। हालांकि, बाएं गाल पर तिल होना अशुभ माना जाता है। ऐसे लोगों को जीवन में धोखा मिलता है।

    डिसक्लेमर-'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'