Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Janmashtami 2024: जन्माष्टमी पर बदलेगा इन राशियों के जीवन का हाल, हो जाएंगे मालामाल

    Updated: Fri, 23 Aug 2024 12:27 PM (IST)

    जन्माष्टमी का पर्व जिसे कृष्ण जन्माष्टमी या गोकुलाष्टमी के नाम से भी जाना जाता है। यह दिन भगवान कृष्ण की पूजा के लिए समर्पित है। इस साल यह पर्व 26 अगस ...और पढ़ें

    Janmashtami 2024: जन्माष्टमी पर इन राशियों को मिलेगा लाभ -
    Janmashtami 2024: जन्माष्टमी पर इन राशियों को मिलेगा लाभ -

    HighLights

    1. जन्माष्टमी हिंदुओं के सबसे महत्वपूर्ण और शुभ त्योहारों में से एक है।
    2. यह दिन भगवान कृष्ण की पूजा के लिए समर्पित है।
    3. इस साल यह पर्व 26 अगस्त, दिन सोमवार को मनाया जाएगा।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। जन्माष्टमी का पर्व हिंदू धर्म के लिए बेहद महत्व रखता है। इसे कृष्ण जन्माष्टमी, गोकुलाष्टमी, कृष्णाष्टमी या श्रीजयंती के रूप में जाना जाता है। यह दिन हर किसी के लिए इतना महत्वपूर्ण इसलिए है, क्योंकि इस दिन भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था। मुरलीधर विष्णु जी के आठवें अवतार हैं। ऐसा माना जाता है कि उनकी पूजा से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।

    हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल जन्माष्टमी (Janmashtami 2024) 26 अगस्त को मनाई जाएगी, तो आइए जानते हैं कि यह पवित्र दिन किन राशियों के लिए अच्छा होने वाला है।

    यह भी पढ़ें: Janmashtami 2024: जन्माष्टमी पर पूजा के समय करें भगवान कृष्ण के नामों का मंत्र जाप, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम

    जन्माष्टमी पर इन राशियों को मिलेगा जबरदस्त लाभ

    मेष - जन्माष्टमी का पर्व मेष राशि वाले जातकों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है। इस दिन इन लोगों की आर्थिक मुश्किलें समाप्त होंगी। भविष्य में अच्छा मुनाफा मिलेगा। साथ ही नौकरी में प्रमोशन और पार्टनर का साथ मिलेगा। ऐसे में इस शुभ दिन पर कान्हा को माखन का भोग अवश्य लगाएं।

    सिंह - जन्माष्टमी का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए भी काफी खुशनुमा रहने वाला है। इन लोगों की धन से जुड़ी सभी मुश्किलें दूर होंगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा। इसके साथ ही प्रॉपर्टी आदि में किया गया निवेश लाभकारी सिद्ध होगा। वहीं, पारिवार में सुख और शांति का माहौल बना रहेगा। ऐसे में इस दिन भगवान कृष्ण को मुरली जरूर अर्पित करें।

    कुंभ - जन्माष्टमी का दिन कुंभ राशि के लोगों के लिए काफी कल्याणकारी होने वाला है। इन्हें कारोबार में सफलता प्राप्त होगी। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को नई नौकरी प्राप्त हो सकती है। घर में मांगलिक कार्य का योग बनेगा। वहीं, कृष्ण जी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए उन्हें मोर पंख अवश्य अर्पित करें।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Pradosh Vrat 2024: भाद्रपद माह के पहले प्रदोष व्रत पर करें शिव जी की खास पूजा, मनचाही मुरादें होंगी पूर्ण

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।