Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Janmashtami 2024: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर करें इन चीजों का दान, खुशियों से भर जाएगा जीवन

    Updated: Fri, 23 Aug 2024 10:04 AM (IST)

    जन्माष्टमी हिंदुओं के सबसे महत्वपूर्ण और शुभ त्योहारों में से एक है। हिंदू धर्म में इस दिन का बहुत बड़ा महत्व है। जन्माष्टमी भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव ...और पढ़ें

    Janmashtami 2024: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर करें ये दान
    Janmashtami 2024: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर करें ये दान

    HighLights

    1. जन्माष्टमी हिंदुओं के सबसे महत्वपूर्ण और शुभ त्योहारों में से एक है।
    2. हिंदू धर्म में इस दिन का बहुत बड़ा महत्व है।
    3. इस साल जन्माष्टमी 26 अगस्त को मनाई जाएगी।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। जन्माष्टमी का पर्व बेहद ही शुभ और महत्वपूर्ण माना जाता है। यह त्योहार हर साल भगवान कृष्ण के भक्तों द्वारा पूर्ण श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इसे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, गोकुलाष्टमी, कृष्णाष्टमी या श्रीजयंती के नाम से भी जाना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस व्रत का पालन करने से भगवान कृष्ण के साथ राधा रानी की भी कृपा प्राप्त होती है। साथ ही जीवन में खुशहाली आती है। वहीं, इस तिथि पर दान का भी अपना एक खास महत्व, तो आइए जानते हैं, इस दिन (Janmashtami 2024) किन चीजों का दान करना चाहिए।

    कब है श्रीकृष्ण जन्माष्टमी? (Janmashtami 2024 Shubh Muhurat)

    हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत 25 अगस्त, 2024 दिन रविवार को रात 03 बजकर 39 मिनट पर होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 26 अगस्त, 2024 दिन सोमवार को रात 2 बजकर 19 मिनट पर होगा। पंचांग के आधार पर जन्माष्टमी 26 अगस्त को मनाई जाएगी।

    यह भी पढ़ें: Friday Lakshmi Pujan: कुंडली में राजयोग बनेगा, शुक्रवार के दिन करें मां लक्ष्मी की विशेष पूजा

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर करें ये दान (Janmashtami 2024 Daan)

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर अन्न दान, वस्त्र दान, माखन का दान, मोरपंख का दान, कामधेनु गाय की प्रतिमा का दान, मुरली आदि का दान बेहद शुभ माना गया है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन इन चीजों का दान करने से घर में खुशहाली आती है, क्योंकि यह सभी चीजें भगवान कृष्ण को अति प्रिय हैं। ऐसे में इन चीजों का दान अवश्य करें।

    भगवान कृष्ण मंत्र (Janmashtami 2024 Mantra)

    1. कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने। प्रणत क्लेशनाशाय गोविन्दाय नमो नम:

    2. हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे

    हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे

    यह भी पढ़ें: Dhanlakshmi Stotra: शुक्रवार को पूजा के समय करें धनदालक्ष्मी स्तोत्र का पाठ, आर्थिक तंगी से मिलेगी निजात

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी