Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Janmashtami 2025: किस्मत चमकाने के लिए इन स्थानों पर जरूर जलाएं दीपक, खुशियों से भर जाएगा जीवन

    Updated: Thu, 14 Aug 2025 02:46 PM (IST)

    जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल की पूजा का विधान है। कई साधक इस दिन पर व्रत भी करते हैं। इस दिन पर आपको वास्तु के अनुसार घर के कुछ स्थानों पर दीपक जलाने ...और पढ़ें

    Janmashtami 2025: जन्माष्टमी पर कहां जलाएं दीपक?
    Janmashtami 2025: जन्माष्टमी पर कहां जलाएं दीपक?

    HighLights

    1. भाद्रपद कृष्ण अष्टमी पर हुआ था भगवान श्रीकृष्ण का जन्म।
    2. बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है जन्माष्टमी का त्योहार।
    3. इस दिन व्रत करने से मिलती है भगवान श्रीकृष्ण की कृपा।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। प्रभु श्रीहरि के आठवें अवतार भगवान श्रीकृष्ण का जन्म द्वापर युग में भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर हुआ था। इस दिन को हर साल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के रूप में मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 15 अगस्त को मनाया जा रहा है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि आप जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर (where to light diyas on Janmashtami) किन स्थान पर दीपक जला सकते हैं।

    प्रसन्न होंगे कान्हा जी

    जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आप मंदिर जातक या फिर घर के पूजा स्थल पर भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति या तस्वीर के पास दीपक जला सकते हैं। ऐसा करना काफी शुभ माना जाता है। घी का दीपक जलाने के बाद श्री कृष्णम् शरणम् मम मंत्र का जप करें। ऐसा करने से भगवान श्रीकृष्ण प्रसन्न होते हैं और साधक को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।

    (Picture Credit: Freepik) (AI Image)

    मिलेगी असीम कृपा

    कान्हा जी के भोग में तुलसी दल जरूर शामिल किया जाता है, क्योंकि इसके बिना कृष्ण जी का भोग अधूरा माना जाता है। ऐसे में जन्माष्टमी के दिन तुलसी का महत्व और भी बढ़ जाता है। इसलिए आपको इस दिन पर शाम के समय तुलसी के समक्ष घी का दीपक जरूर जलाना चाहिए। इसके बाद तुलसी की 7 बार परिक्रमा करते हुए “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जप करें। ऐसा करने से साधक को कान्हा जी की असीम कृपा मिल सकती है।

    मिलती है मां लक्ष्मी की कृपा

    जन्माष्टमी के दिन मुख्य द्वार पर दीपक जलाना भी काफी शुभ माना जाता है। वास्तु की दृष्टि से भी ऐसा करना काफी शुभ माना गया है। इससे घर में सकारात्मक का ऊर्जा का प्रवेश होता है। जन्माष्टमी के दिन मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से मुरलीधर की कृपा तो मिलती ही है, साथ ही घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है।

    खबरें और भी

    वास्तु के अनुसार कहां जलाएं दीपक

    जन्माष्टमी के दिन आपको ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में दीपक जरूर जलाना चाहिए। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार, ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। ऐसे में यदि आप जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर इस दिशा में दीपक जलाते हैं, तो इससे आपको अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं। 

    यह भी पढ़ें- Krishna Janmashtami 2025: जन्माष्टमी से इन राशियों की बदलेगी तकदीर, आर्थिक तंगी होगी दूर

    यह भी पढ़ें - Janmashtami 2025: अगर गलती से टूट जाए जन्माष्टमी का व्रत, तो करें ये अचूक उपाय, मिलेगा पूरा फल

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।