Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Janmashtami 2025: घर के इन स्थानों पर रख दें मोरपंख, वास्तु दोष से लेकर आर्थिक समस्या से मिलेगी मुक्ति

    Updated: Thu, 14 Aug 2025 11:08 AM (GMT+05:30)

    मोर पंख भगवान श्रीकृष्ण को बहुत ही प्रिय है। इसके साथ ही वास्तु शास्त्र के अनुसार भी मोर पंख को घर में रखना काफी शुभ माना गया है। ऐसे में यदि आप जन्मा ...और पढ़ें

    Janmashtami पर करें मोरपंख से जुड़े ये काम।
    Janmashtami पर करें मोरपंख से जुड़े ये काम।

    HighLights

    1. भाद्रपद कृष्ण अष्टमी पर मनाई जाती है जन्माष्टमी।
    2. देशभर में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है यह पर्व।
    3. भगवान श्रीकृष्ण को प्रिय माना जाता है मोर पंख।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। पौराणिक ग्रंथों के अनुसार, भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था, जो प्रभु श्रीहरि के आठवें अवतार हैं। इस साल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व 15 अगस्त को मनाया जा रहा है। वहीं वृंदावन में यह पर्व 16 अगस्त को मनाया जाएगा। ऐसे में आप इस दिन पर मोर पंख से जुड़े ये कार्य कर सकते हैं, जिससे आपको काफी लाभ देखने को मिल सकता है।

    जरूर करें ये काम

    वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में मोर पंख को घर में रखने से नकारात्मकता दूर होती है और सकारात्मक वातावरण बना रहता है। जन्माष्टमी के दिन आप मोर पंख को लड्डू गोपाल के पास या पूजा स्थल पर रख सकते हैं। इसके साथ ही आप जन्माष्टमी पर कान्हा जी के शृंगार में और सजावट के लिए भी मोर पंख का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा करने से सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

    (Picture Credit: Freepik) (AI Image)

    बनी रहेगी सकारात्मक ऊर्जा

    वास्तु शास्त्र में माना गया है कि घर में मोर पंख रखने से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा आती है। ऐसे में आप मोर पंख पूजा घर के साथ-साथ अपने लिविंग रूम और बेडरूम में भी रख सकते हैं। वास्तु शास्त्र में बेडरूम की पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा को मोर पंख रखने के लिए उत्तम माना गया है।

    यह भी पढ़ें- Krishna Janmashtami 2025: जन्माष्टमी पर रात के समय करें ये अचूक उपाय, कारोबार में होगी वृद्धि और बढ़ेगा यश

    यहां रखें मोरपंख

    अपने कार्यक्षेत्र या ऑफिस में आप मोर पंख दक्षिण-पूर्व दिशा में मोर पंख रख सकते हैं। ऐसा करने से आपको आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है। इसके साथ ही आप बच्चों के स्टडी रूप या स्टडी टेबल के पास भी मोर पंख रख सकते हैं। ऐसा करने से उनकी एकाग्रता बढ़ती है। इसके साथ ही घर के मुख्य द्वार पर भी मोर पंख लगाना काफी शुभ माना जाता है।

    खबरें और भी

    दूर होगा वास्तु दोष

    यदि आपके घर में वास्तु दोष की समस्या बनी हुई है, तो इसके लिए आप ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति या तस्वीर के साथ मोर पंख रख सकते हैं। ऐसा करने से आपको वास्तु दोष की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

    यह भी पढ़ें -  Janmashtami 2025: 15 या 16 अगस्त, वृंदावन में किस दिन मनाई जाएगी जन्माष्टमी? दूर करें डेट की कन्फ्यूजन

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।