यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jaya Ekadashi पर राशि अनुसार लगाएं श्री हरि को ये भोग, घर में बनी रहेगी संपन्नता
जया एकादशी का दिन बहुत ही शुभ माना जाता है। इस तिथि पर लोग भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की पूजा की पूजा करते हैं और उनके लिए व्रत रखते हैं। इस साल माघ ...और पढ़ें

HighLights
- एकादशी वर्ष के प्रमुख व्रतों में से एक है।
- एकादशी व्रत भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित है।
- एकादशी माह में दो बार शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष में आती है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। जया एकादशी का दिन बहुत लाभकारी माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। हिंदू पंचांग के अनुसार, दिन शनिवार 8 फरवरी, 2025 को जया एकादशी (Jaya Ekadashi 2025) का व्रत रखा जाएगा। यह शुभ दिन भक्तों के लिए अत्यधिक आध्यात्मिक महत्व रखता है। कहते हैं कि इस दिन उपवास और पूजा-पाठ करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
इसके अलावा इस पावन तिथि पर नारायण को उनकी प्रिय चीजों (Bhagwan Vishnu Priya Bhog) का भोग लगाना बहुत फलदायी माना जाता है, तो चलिए जानते हैं।
श्री हरि विष्णु को लगाएं ये भोग (Jaya Ekadashi 2025 Bhog)
- मेष राशि के जातक को जया एकादशी के दिन भगवान विष्णु को लाल मिठाई का भोग लगाना चाहिए।
- वृषभ राशि के जातक जया एकादशी के दिन विष्णु भगवान को पंचामृत का भोग लगाना चाहिए।
- मिथुन राशि के लोगों को जया एकादशी के दिन मूंग दाल के हलवे का भोग लगाना चाहिए।
- कर्क राशि के जातक को जया एकादशी पर मावे की बर्फी का भोग लगाना चाहिए।
- सिंह राशि के जातक को जया एकादशी पर गुड़ की बनी मिठाई का भोग लगाना चाहिए।
.jpg)
यह भी पढ़ें: February Pradosh Vrat 2025: प्रदोष व्रत पर करें इस चालासी का पाठ, दूर होगी घर की दरिद्रता
- कन्या राशि के जातक जया एकादशी पर परवल की मिठाई का भोग श्री हरि को लगाना चाहिए।
- तुला राशि के जातक को जया एकादशी पर जगत के पालनहार को पंजीरी का भोग लगाना चाहिए।
- वृश्चिक राशि के जातक को जया एकादशी पर गुड़, चिक्की का भोग लगाना चाहिए।
- धनु राशि के लोगों को जया एकादशी पर भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू का भोग लगाना चाहिए।
- मकर राशि के जातक को जया एकादशी पर विष्णु जी को तिल के लड्डू का भोग लगाना चाहिए।
- कुंभ राशि के लोगों को जया एकादशी पर गुलाब जामुन का भोग लगाना चाहिए।
- मीन राशि के जातक को जया एकादशी पर केसर की खीर का भोग नारायण को लगाना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Jaya Ekadashi 2025: जया एकादशी पर करें मां लक्ष्मी की विशेष पूजा, अन्न और धन में होगी बरकत
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।