ज्येष्ठ माह में कब है मासिक शिवरात्रि? इस तरह प्राप्त करें शिव-पार्वती की कृपा
ज्येष्ठ माह की मासिक शिवरात्रि 15 मई को मनाई जाएगी, जिसमें भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा का विधान है। इस दिन आयुष्मान योग में पूजा करने से कर्ज मुक ...और पढ़ें

मासिक शिवरात्रि व्रत से वैवाहिक जीवन होगा खुशहाल (Image Source: AI-Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर महीने में मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है। इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही वैवाहिक जीवन में सुख-शांति के आगमन के लिए व्रत भी किया जाता है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस अवसर पर महादेव की साधना करने से जीवन के सभी संकट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। ऐसे में आइए आपको बताते हैं ज्येष्ठ माह की मासिक शिवरात्रि की डेट और शुभ मुहूर्त के बारे में।
-1778673597388.jpg)
(Image Source: AI-Generated)
मासिक शिवरात्रि 2026 डेट और शुभ मुहूर्त (Masik Shivratri 2026 Date and Shubh Muhurat)
वैदिक पंचाग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 15 मई को सुबह 08 बजकर 31 मिनट पर होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 16 मई को सुबह 05 बजकर 11 मिनट पर होगा। ऐसे में मासिक शिवरात्रि 15 मई को मनाई जाएगी। इस दिन आयुष्मान योग का शुभ संयोग बन रहा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस योग में किसी काम को करने से सफलता मिलती है और उसमें कोई बाधा नहीं आती है।
ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04 बजकर 07 मिनट से 04 बजकर 49 मिनट तक
विजमुहूर् - दोपहर 02 बजकर 33 मिनट से 03 बजकर 28 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त - शाम 07 बजकर 03 मिनट से 07 बजकर 24 मिनट तक
निशिता मुहूर्त - रात 11 बजकर 56 मिनट से 11 बजकर 38 मिनट तक
खबरें और भी
कर्ज की समस्या होगी दूर- अगर आप जीवन में कर्ज की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो मासिक शिवरात्रि के दिन शिवलिंग का गन्ने के रस से अभिषेक करें। साथ ही महादेव के संग मां पार्वती की पूजा करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से धन में वृद्धि और दरिद्रता दूर होती है। साथ ही कर्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है।
अटके हुए कार्य होंगे पूरे- मासिक शिवरात्रि के दिन सुबह स्नान करने के बाद शिवलिंग पर शमी के पत्ते अर्पित करें। मां पार्वती की पूजा-अर्चना करें। जीवन में सुख-शांति की कामना करें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से रुके हुए कार्य पूरे होते हैं और शनि दोष के प्रभाव भी कम होता है। साथ महादेव और मां पार्वती की कृपा बसरती है।
इन बातों का रखें ध्यान
- मासिक शिवरात्रि के दिन तामसिक भोजन का सेवन न करें।
- किसी से वाद-विवाद न करें।
- घर और मंदिर की साफ-सफाई का ध्यान रखें।
- मंदिर या गरीब लोगों में अन्न-धन समेत आदि चीजों का दान करें।
- पूजा के दौरान कथा का पाठ करें।
यह भी पढ़ें- Masik Shivratri 2026: मासिक शिवरात्रि पर ऐसे करें भगवान शिव को प्रसन्न, हर अधूरी मनोकामना होगी पूरी
अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।