यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jyeshtha Month 2025: जेष्ठ माह में धन लाभ के लिए करें तुलसी के ये उपाय, होंगे चमत्कारी लाभ
ज्येष्ठ माह में तुलसी की पूजा का विशेष महत्व है। कहते हैं कि इस दौरान तुलसी पूजा करने से घर में माता लक्ष्मी का वास होता है। इसके साथ ही भगवान विष्णु ...और पढ़ें

HighLights
- ज्येष्ठ माह में तुलसी की पूजा का विशेष महत्व है।
- इस दौरान तुलसी पूजा करने से घर में माता लक्ष्मी का वास होता है।
- ज्येष्ठ महीने का आरंभ 13 मई से हो चुका है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्येष्ठ महीने का आरंभ 13 मई, 2025 से हो चुका (Jyeshtha Month Start Date) है और यह 11 जून 2025 तक रहेगा। धार्मिक दृष्टिकोण से इस माह का विशेष महत्व है। यह महीना व्रत, पूजा-पाठ और धार्मिक कामों के लिए अच्छा माना जाता है। ज्येष्ठ माह में भगवान विष्णु, सूर्य देव और हनुमान जी की विशेष पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि इस माह में की गई पूजा अक्षय फलदायी होती है। इस पवित्र माह में तुलसी के पौधे का भी विशेष महत्व है।
तुलसी को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है और इसकी नियमित पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है, तो आइए इस माह किए जाने वाले तुलसी के कुछ चमत्कारी उपाय को जानते हैं।
तुलसी से जुड़े उपाय (Jyeshtha Month 2025 Tulsi Upay)

नियमित जल चढ़ाएं - ज्येष्ठ माह में रोजाना सुबह स्नान के बाद तुलसी के पौधे में शुद्ध जल चढ़ाएं। अगर हो पाए, तो जल में गंगाजल की कुछ बूंदें भी मिला लें। ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मकता का संचार होता है। इस उपाय से धन आगमन के रास्ते भी खुलते हैं।
दीपक जलाएं - इस पूरे महीने शाम के समय तुलसी के पौधे के पास गाय के घी का दीपक जलाएं। दीपक जलाते समय 'ॐ तुलस्यै नमः' मंत्र का 11 बार जाप करें। यह उपाय धन वृद्धि के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है।
तुलसी के पास रखें ये चीजें - शुक्रवार के दिन 11 गोमती चक्रों को लाल कपड़े में बांधकर तुलसी के पौधे के पास रखें। फिर एक सप्ताह बाद इन गोमती चक्रों को बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। इससे मां लक्ष्मी खुश होती हैं।
खबरें और भी
तुलसी मंजरी से करें ये काम - इस महीने तुलसी मंजरी भगवान विष्णु को अर्पित करें। ऐसा करने से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी दोनों प्रसन्न होते हैं और भक्तों को धन-धान्य का आशीर्वाद देते हैं।
तुलसी के पत्तों के उपाय - घर के मंदिर में तुलसी के कुछ पत्ते रखें। पूजा के दौरान भगवान विष्णु को तुलसी के पत्ते अवश्य अर्पित करें। ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है और धन की कभी कमी नहीं होती।
यह भी पढ़ें: Bada Mangal 2025: दूसरे बड़े मंगल पर हनुमान जी को लगाएं ये भोग, सभी संकटों का होगा नाश
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।