यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Rama Tulsi Upay: जीवन में बनी हुई हैं समस्याएं, तो आजमा सकते हैं रामा तुलसी के ये उपाय
हिंदू धर्म में माना गया है कि तुलसी में धन की देवी लक्ष्मी जी का वास होता है। तुलसी की मुख्य प्रजातियां रामा और श्यामा हैं जिन्हें अधिकांश घरों में लग ...और पढ़ें

HighLights
- हिंदू धर्म में तुलसी में माना गया है देवी लक्ष्मी का वास।
- घरों में लगाई जाती है रामा और श्यामा तुलसी।
- रामा तुलसी के उपाय दिला सकते हैं समस्याओं से मुक्ति।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तुलसी को एक पवित्र पौधा माना गया है। कई लोग घरों में रामा तुलसी लगाते हैं, तो कुछ लोग श्यामा तुलसी भी लगाते हैं। रामा तुलसी के पत्तों का रंग हल्का होता है, इसलिए इसे 'गौरी' भी कहा जाता है। वहीं श्यामा तुलसी के पत्तों का रंग काला होता है। दोनों ही तुलसी का अपना-अपना महत्व माना गया है।
वास्तु दोष होगा दूर
रामा तुलसी पर रोजाना शाम के समय आटे का दीपक जलाना चाहिए। मां तुलसी की विशेष कृपा के लिए आटे के दीपक को घी डालकर जलाना चाहिए। साथ ही आप वास्तु दोष दूर करने के लिए रामा तुलसी का ये उपाय कर सकते हैं। इसके लिए 5 पत्ते लेकर उन्हें एक पीतल के लोटे में डाल दें और इसके बाद उनमें जल भर लें। अब इस पानी को रोजाना दरवाजे पर छिड़कें।

धन संबंधी समस्याएं होंगी दूर
हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु के लिए समर्पित माना गया है। वहीं, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान विष्णु को तुलसी अति प्रिय है। ऐसे में आप गुरुवार के दिन रामा तुलसी में कच्चा दूध चढ़ा सकते हैं। इससे आपकी धन संबंधी समस्याएं दूर हो सकती हैं।
मनोकामना होगी पूरी
तुलसी मां की कृपा के लिए आप रामा तुलसी में 7 बार रक्षा सूत्र (कलावा) बांध सकते हैं या फिर रक्षा सूत्र में सात गांठ लगाकर भी बांध सकते हैं। इससे आपको जीवन में लाभ देखने को मिल सकता है। अपनी मनोकामना पूरी होने के बाद आप इस रक्षा सूत्र को खोल सकते हैं।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें - Money Plant: घर की इस दिशा में लगाएं मनी प्लांट, सुख और समृद्धि में होगी वृद्धि
बनी रहेगी सुख-शांति
यदि आपके घर में लड़ाई-झगड़े की स्थिति बनी रहती है, तो इसके लिए रामा तुलसी का ये उपाय आपके लिए कारगर साबित हो सकता है। इसके लिए रामा तुलसी के 11 पत्ते लेकर उन पर राम का नाम लिखकर हनुमान जी को अर्पित करें। इससे घर में सुख-शांति का माहौल बना रहता है।
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।