Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jyeshtha Month 2025: शुभ फलों के लिए ज्येष्ठ माह में कब और कहां जलाएं दीपक?

    Updated: Wed, 07 May 2025 04:16 PM (GMT+05:30)

    ज्येष्ठ हिंदू कैलेंडर का तीसरा महीना है जिसकी शुरुआत मंगलवार 13 मई से होने जा रही है। वहीं यह महीना बुधवार 11 जून तक चलने वाला है। ऐसे में चलिए जानते ...और पढ़ें

    Jyeshtha Month 2025 दीपक जलाने से मिलेंगे अद्भुत लाभ।
    Jyeshtha Month 2025 दीपक जलाने से मिलेंगे अद्भुत लाभ।

    HighLights

    1. 13 मई से हो रही है ज्येष्ठ माह की शुरुआत।
    2. ज्येष्ठ माह में मनाई जाती है निर्जला एकादशी।
    3. बजरंगबली की कृपा के लिए खास है यह महीना।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। धार्मिक दृष्टि से ज्येष्ठ माह (Jyeshtha Month 2025) का विशेष महत्व माना गया है। इस माह में निर्जला एकादशी आती है। साथ ही इस माह में आने वाले मंगलवार को बड़ा मंगल के रूप में मनाया जाता है। ऐसे में यह महीना भगवान विष्णु और हनुमान जी की पूजा-अर्चना के लिए उत्तम माना गया है।

    हनुमान जी होंगे प्रसन्न

    ज्येष्ठ में आने वाले हर मंगलवार को बड़ा मंगल कहा जाता है और इस दिन विशेष रूप से हनुमान जी की पूजा-अर्चना की जाती है। ऐसे में ज्येष्ठ माह में आने वाले मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा के दौरान चमेली के तेल का दीपक जरूर जलाएं। इससे साधक और उसके परिवार पर बजरंगबली की कृपा बनी रहेगी।

    मिलेगा विष्णु जी का आशीर्वाद

    विष्णु जी को तुलसी अति प्रिय मानी गई है, इसके साथ ही बजरंगबली को भी मुख्य रूप से तुलसी का भोग लगाया जाता है। ऐसे में ज्येष्ठ माह में आने वाली एकादशी पर तुलसी के समक्ष घी का दीपक जरूर जलाएं। ऐसा करने से साधक को भगवान विष्णु के साथ-साथ मां लक्ष्मी का भी आशीर्वाद मिलता है। जिससे जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

    यह भी पढ़ें - Bada Mangal 2025: बड़े मंगल से हो रही है ज्येष्ठ माह की शुरुआत, बजरंगबली की कृपा के लिए करें ये काम

    होगा मां लक्ष्मी का आगमन

    हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, संध्या के समय घर में लक्ष्मी जी का आगमन होता है। ऐसे में आप ज्येष्ठ माह में रोजाना संध्या के समय घर के मुख्य द्वार पर दीपक जला सकते हैं। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और साधक को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं।

    खबरें और भी

    (Picture Credit: Freepik) (AI Image)

    वास्तु के अनुसार कहां जलाएं दीपक

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, आप ज्येष्ठ माह में ईशान कोण यानी घर की उत्तर-पूर्व दिशा में भी दीपक जला सकते हैं। इस दिशा में देवी-देवताओं का वास माना जाता है। ऐसे में अगर आप रोजाना इस स्थान पर दीपक जलाते हैं, तो इससे आपको काफी अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

    यह भी पढ़ें - Nirjala Ekadashi से लेकर शनि जयंती तक, देखें ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।