Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ज्येष्ठ माह में करें पानी और पंखे समेत इन चीजों का दान, पैसों की किल्लत होगी दूर

    Updated: Sun, 19 Apr 2026 04:27 PM (GMT+05:30)

    ज्येष्ठ माह में जल, पंखे और मौसमी फलों का दान करने से धन से जुड़ी मुश्किलें दूर होती हैं। ...और पढ़ें

    Jyeshtha Month 2026: ज्येष्ठ के महीने में भूलकर भी न चूकें इन चीजों का दान। (Ai Generated Image)

    Jyeshtha Month 2026: ज्येष्ठ के महीने में भूलकर भी न चूकें इन चीजों का दान। (Ai Generated Image)

    HighLights

    1. ज्येष्ठ माह में जल दान और प्याऊ लगवाने का बड़ा महत्व है

    2. इस दौरान पंखे, छाता और जूते-चप्पल के दान से अशुभ ग्रह शांत होते हैं

    3. इस दौरान सत्तू, गुड़ और मौसमी फलों के दान से पितृ दोष का प्रभाव कम होता है

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, ज्येष्ठ का महीना साल का तीसरा और सबसे गर्म महीना होता है। धार्मिक दृष्टि से इस माह का बड़ा महत्व है, क्योंकि इसी महीने में गंगा दशहरा और निर्जला एकादशी जैसे बड़े पर्व मनाए जाते हैं। शास्त्रों में बताया गया है कि ज्येष्ठ की भारी गर्मी में जो व्यक्ति प्यासे को पानी पिलाता है उसे अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।

    ऐसा माना जाता है कि इस महीने में किए गए दान से न केवल मानसिक शांति मिलती है, बल्कि कुंडली के ग्रह दोष भी शांत होते हैं, जिससे जीवन में धन के आगमन के मार्ग खुलते हैं और पैसों की किल्लत दूर होती है।

    ज्येष्ठ महीने में इन चीजों का दान है महादान

    16_07_2020-shri-hari-vishnu_20515668 (2) (1)

    जल का दान

    ज्येष्ठ के महीने में जल दान को सबसे फलदायी माना गया है। लोगों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था करने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता है। ऐसे में प्याऊ लगवाएं या मिट्टी के घड़े का दान करें। इससे सभी पापों का नाश होता है और आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।

    पंखे का दान

    इस महीने में पंखे का दान करना बहुत शुभ होता है। गर्मी से राहत दिलाने वाली वस्तुओं का दान करने से व्यक्ति के जीवन में स्थिरता आती है। ऐसे में अगर हो पाए, तो सार्वजनिक स्थानों पर छायादार पौधे लगाएं। इससे शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

    खबरें और भी

    मौसमी फल और भोजन

    ज्येष्ठ में खरबूजा, तरबूज, आम और ककड़ी जैसे फलों का दान करना चाहिए। साथ ही, सत्तू और गुड़ का दान करने से मंगल और सूर्य ग्रह मजबूत होते हैं, जिससे कार्यक्षेत्र में सफलता मिलती है।

    जूते-चप्पल और छाता

    तपती धूप से बचने के लिए जरूरतमंदों को छाता और नंगे पैर चलने वालों को जूते या चप्पल दान करने से राहु और शनि के अशुभ प्रभाव कम होते हैं। साथ ही, इससे भाग्य में आने वाली बाधाएं भी दूर होती हैं।

    दान का सही तिथि और लाभ

    ज्येष्ठ महीने में खासकर एकादशी और पूर्णिमा के दिन दान करना विशेष फलदायी माना गया है। धार्मिक मान्यता है कि इस समय किया गया दान सीधे पितरों तक पहुंचता है, जिससे पितृ दोष का प्रभाव कम होता है और धन-धान्य में वृद्धि होती है।

    यह भी पढ़ें- बड़ा मंगल 2026: चार या पांच नहीं, इस बार होंगे पूरे 8 बड़े मंगल, 19 साल बाद क्यों बन रहा ये शुभ संयोग?

    यह भी पढ़ें- अक्षय तृतीया 2026: आज बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा! पढ़ें सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त और सटीक पूजा विधि


    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।