Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hariyali Teej 2024: हरियाली तीज के व्रत से मनचाहे वर की होगी प्राप्ति, कब और क्यों मनाते हैं ये त्योहार?

    Updated: Sat, 03 Aug 2024 12:42 PM (IST)

    हर वर्ष हरियाली तीज मनाई जाती है। पंचांग के अनुसार इस बार हरियाली तीज व्रत 07 अगस्त को किया जाएगा। यह पर्व माता पार्वती को समर्पित है। इस तिथि पर भगवा ...और पढ़ें

    Hariyali Teej 2024: हरियाली तीज का पर्व शिव और माता पार्वती को समर्पित है
    Hariyali Teej 2024: हरियाली तीज का पर्व शिव और माता पार्वती को समर्पित है

    HighLights

    1. हरियाली तीज का बेहद शुभ माना जाता है।
    2. यह पर्व सावन में मनाया जाता है।
    3. इस दिन शिव जी और पार्वती की पूजा होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Kab Hai Hariyali Teej 2024: हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज का पर्व बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। सनातन शास्त्रों में हरियाली तीज का वर्णन देखने को मिलता है। इस व्रत को विवाहित महिलाएं और अविवाहित लड़कियां करती हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, हरियाली तीज व्रत को करने से विवाहित महिलाओं का जीवन खुशियों से भर जाता है और पति को लंबी आयु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। वहीं, अविवाहित लड़कियों की शीघ्र शादी के योग बनते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कब और क्यों मनाया जाता है हरियाली तीज का पर्व?

    यह भी पढ़ें: Hariyali Teej पर महिलाएं अपनी राशि अनुसार करें उपाय, रिश्ते में आएगी मजबूती

    क्यों मनाते हैं हरियाली तीज (Hariyali teej kyu manate hai)

    हरियाली तीज का त्योहार सावन के महीने में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर मनाया जाता है। पौराणिक कथा के अनुसार, माता पार्वती ने देवों के देव महादेव को अपने पति के रूप में पाने के लिए लंबे समय तक कठोर तपस्‍या की थी। उनकी तपस्या को शिव जी ने सावन माह के शुक्‍ल पक्ष की तृतीया तिथि को स्वीकार किया था। इस शुभ दिन पर कुंवारी लड़कियां मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए व्रत करती हैं और विवाहित महिलाएं सुख-समृदि में वृद्धि के लिए महादेव की पूजा-अर्चना करती हैं। इसलिए हरियाली तीज का त्योहार मनाया जाता है।

    हरियाली तीज 2024 डेट और शुभ मुहूर्त (Hariyali Teej 2024 Date and Shubh Muhurat)

    पंचांग के अनुसार, सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि की शुरुआत 06 अगस्त को रात 07 बजकर 52 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन अगले दिन यानी 07 अगस्त को रात 10 बजकर 05 मिनट पर होगा। सनातन धर्म में उदया तिथि मान है। अतः 07 अगस्त को हरियाली तीज मनाई जाएगी।

    हरियाली तीज के मंत्र (Hariyali Teej Mantra)

    • ऊँ उमामहेश्वराभ्यां नमः
    • ऊँ गौरये नमः
    • ऊँ पार्वत्यै नमः

    कुवारी कन्याओं के लिए मंत्र

    हे गौरी शंकरार्धांगी। यथा त्वं शंकर प्रिया। तथा मां कुरु कल्याणी, कान्त कान्तां सुदुर्लभाम्।।

    यह भी पढ़ें: Hariyali Teej Vrat 2024: हरियाली तीज पर करें देवी कवच का पाठ, मिलेगी सभी प्रकार के भय से सुरक्षा


    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी