यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Karwa Chauth का व्रत इन कार्यों से हो सकता है खंडित, जानें इस दिन क्या करें और क्या न करें
सुहागिन महिलाओं के लिए करवा चौथ का पर्व बेहद खास होता है। इस त्योहार का महिलाएं बेसब्री से इंतजर करती हैं। व्रत को महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की का ...और पढ़ें

HighLights
- करवा चौथ सुहागिन महिलाओं के लिए खास होता है।
- इस दिन चांद की पूजा करने का विशेष महत्व है।
- व्रत करने से पति की लंबी आयु होती है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। प्रत्येक साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ (Karwa Chauth 2024) का पर्व मनाया जाता है। इस शुभ तिथि पर सुहागिन महिलाएं करवा माता की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करती हैं। साथ ही अखंड सुहाग की प्राप्ति के लिए व्रत करती हैं। धार्मिक मत है कि इस व्रत को करने से विवाहित महिलाओं को सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही पति को लंबी आयु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। माना जाता है कि इस दिन कुछ गलितयों को करने से जातक को व्रत को पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता है और व्रत खंडित हो सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं इस दिन क्या न करें और क्या करें?
करवा चौथ पूजा मुहूर्त (Karwa Chauth Shubh Muhurat)
पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 19 अक्टूबर को शाम 06 बजकर 16 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 20 अक्टूबर को दोपहर 03 बजकर 46 मिनट पर होगा। ऐसे में करवा चौथ का व्रत 19 अक्टूबर को किया जाएगा। इस दिन शुभ मुहूर्त कुछ इस प्रकार रहने वाले हैं -
करवा चौथ पूजा मुहूर्त - शाम 05 बजकर 47 मिनट से 07 बजकर 04 मिनट तक
करवा चौथ व्रत समय - सुबह 06 बजकर 34 मिनट से शाम 07 बजकर 22 मिनट पर
करवा चौथ के दिन क्या करें?
- करवा चौथ के दिन सुबह जल्दी उठना चाहिए।
- स्नान करने के बाद पूजा कर व्रत का संकल्प लें।
- सुहागिन महिलाओं को सोलह श्रृंगार करना चाहिए।
- रात को चंद्र दर्शन कर व्रत का पारण करना चाहिए।
- श्रद्धा अनुसार दान करना शुभ माना जाता है।
यह भी पढ़ें: Karwa Chauth 2024: करवा चौथ की पूजा थाली में जरूर करें ये चीजें शामिल, वरना पूजा रह जाएगी अधूरी
करवा चौथ के दिन क्या न करें?
- इस दिन देर तक न सोएं।
- किसी को गलत शब्द नहीं बोलने चाहिए।
- अपने श्रृंगार की चीजें किसी को न दें।
- काले वस्त्र नहीं पहनने चाहिए।
- किसी झूठ बोलने से बचें।
- पति-पत्नी को आपस में झगड़ा नहीं करना चाहिए।
- व्रत के बाद तामसिक भोजन न करें।
यह भी पढ़ें: Karwa Chauth 2024: पहले करवा चौथ पर इसलिए पहनते हैं शादी का जोड़ा, जानें इसका महत्व
खबरें और भी
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।