Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Margashirsha Amavasya 2024: मार्गशीर्ष अमावस्या पर इन उपायों से पितरों को करें प्रसन्न, धन लाभ के बनेंगे योग

    Updated: Sat, 30 Nov 2024 10:35 AM (IST)

    धार्मिक मान्यता है कि अमावस्या तिथि पर जगत के पालनहार भगवान विष्णु और पितरों की पूजा करने से पितृ दोष से छुटकारा मिलता है। इस तिथि पर गंगा समेत पवित्र ...और पढ़ें

    Margashirsha Amavasya 2024: मार्गशीष अमावस्या पर करें ये काम
    Margashirsha Amavasya 2024: मार्गशीष अमावस्या पर करें ये काम

    HighLights

    1. हर महीने अमावस्या मनाई जाती है।
    2. मार्गशीष माह को अगहन के नाम से जाना जाता है।
    3. इस दिन पितरों का तर्पण किया जाता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। मार्गशीर्ष माह में पड़ने वाली अमावस्या को मार्गशीर्ष अमावस्या के नाम से जाना जाता है। पंचांग के अनुसार, इस साल की अंतिम अमावस्या 01 दिसंबर (Margashirsha Amavasya 2024 Date) को मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यता है कि मार्गशीर्ष अमावस्या पर गंगा स्नान करने से जातक के सारे पाप कट जाते हैं। साथ ही भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी के संग पितरों को पूजा-अर्चना और दान करने से जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख और संताप से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा जीवन में खुशियों का आगमन होता है। ऐसे में चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं कि मार्गशीर्ष अमावस्या पर किए जाने वाले उपाय (Margashirsha Amavasya 2024 Upay) के बारे में।

    मार्गशीर्ष अमावस्या के उपाय (Margashirsha Amavasya Ke Upay)

    • अमावस्या के दिन पवित्र नदी में स्नान करना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस तिथि पर गंगा स्नान करने से जातक के सभी पाप खत्म होते हैं और तीर्थ स्नान के समान पुण्य की प्राप्ति होती है।

    यह भी पढ़ें: Margashirsha Amavasya 2024 Daan: मार्गशीर्ष अमावस्या पर करें इन चीजों का दान, प्राप्त होगा पितरों का आशीर्वाद

    • इसके अलावा स्नान करने के बाद सूर्य देव को अर्घ्य देना चाहिए। अर्घ्य देते समय 'ऊँ सूर्याय नम:' का जप करें। एक बात का विशेष ध्यान रखें कि सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल देना शुभ माना जाता है। इस दिन गुड़ और अन्न का दान करना चाहिए।
    • मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ की पूजा-अर्चना करने का विधान है। इस दिन सुबह स्नान करने के बाद पीपल के पेड़ उपासना करें। दीपक जलाकर पूजा करें। पितृ दोष (Pitra Dosh ke Upay) से छुटकारा पाने के लिए पितरों का तर्पण करें। ऐसा माना जाता है कि इस काम को करने से जातक को सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
    • पितरों को शांति प्राप्ति के लिए मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन काले तिल का दान (Margashirsha Amavasya 2024 Daan) करें। इसके अलावा गरीबों या मंदिर में अन्न और धन का दान कर सकते हैं। मान्यता है कि इन चीजों का दान करने से जातक को पुण्य की प्राप्ति होती है।
    • मार्गशीर्ष अमावस्या का दिन धन संबंधी समस्या को दूर करने के लिए उत्तम माना जाता है। इस दिन लाल कपड़े में अलसी के बीज और कपूर को बांधकर बहते जल अर्पित कर दें। माना जाता है कि इस उपाय को करने से आर्थिक तंगी (Aarthik Tangi Ke Upay) दूर होती है और धन लाभ के योग बनते हैं।

    यह भी पढ़ें: Margashirsha Amavasya 2024: मार्गशीर्ष अमावस्या पर करें श्री हरि के 108 नामों का जाप, धन और यश में होगी वृद्धि

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी