Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्र में सपने में मां दुर्गा ने दिए हैं दर्शन, तो मिल सकते हैं ये शुभ संकेत

    Updated: Sat, 15 Mar 2025 12:05 PM (IST)

    चैत्र नवरात्र (Chaitra Navratri 2025) का पर्व मां दुर्गा को समर्पित है। इस दौरान मां दुर्गा के 09 रूपों की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही मां दु ...और पढ़ें

    Chaitra Navratri 2025: सपने में मां दुर्गा को देखने से चमक सकती है किस्मत
    Chaitra Navratri 2025: सपने में मां दुर्गा को देखने से चमक सकती है किस्मत

    HighLights

    1. चैत्र माह मां दुर्गा को समर्पित है।
    2. इस माह में नवरात्र व्रत किया जाता है।
    3. सपने में मां दुर्गा के दर्शन करना शुभ माना जाता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। पंचांग के अनुसार, हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से चैत्र नवरात्र की शुरुआत होती है। वहीं, इस पर्व का समापन नवमी तिथि पर होता है। इस दौरान भक्त मां दुर्गा के 09 रूपों की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। साथ ही अन्न और दान का दान करते हैं।

    धार्मिक मान्यता के अनुसार, चैत्र नवरात्र में इन शुभ कामों को करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है। साथ ही मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है। वहीं, स्वप्न शास्त्र की मानें तो चैत्र नवरात्र में सपने (Chaitra Navratri Dream Meaning) में मां दुर्गा के दर्शन करना बेहद शुभ माना जाता है। इससे व्यक्ति को जीवन में कई तरह के शुभ संकेत मिलते हैं। ऐसे में अगर आपको भी चैत्र नवरात्र में मां दुर्गा के दर्शन होते हैं, तो इससे आपकी किस्मत चमक सकती है।

    चैत्र नवरात्र 2025 डेट (Chaitra Navratri 2025 Start and End Date)

    पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 29 मार्च को शाम 04 बजकर 27 मिनट पर होगी और समापन 30 मार्च को दोपहर 12 बजकर 49 मिनट होगा। ऐसे में 30 मार्च से चैत्र नवरात्र की शुरुआत होगी। वहीं, इस पर्व का समापन 07 अप्रैल को होगा।

    यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2025: कब से शुरू है चैत्र नवरात्र, 29 या 30 मार्च? यहां दूर करें डेट की कन्फ्यूजन

       

    प्राप्त होगा मां दुर्गा का आशीर्वाद

    स्वप्न शास्त्र के अनुसार, चैत्र नवरात्र के दौरान सपने में मां दुर्गा के दर्शन करना शुभ माना जाता है। इस तरह के सपने से देखने से व्यक्ति की सभी मुरादें पूरी हो सकती हैं और मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है।  

    खबरें और भी

    बिगड़े काम होंगे पूरे

    यदि आपने में चैत्र नवरात्र की अवधि में सपने में मां दुर्गा को शेर पर सवार पर देखा है, तो इस सपने को बेहद शुभ माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, इस सपने को देखने से बिगड़े काम पूरे होने के योग बनते हैं। साथ ही आपको शत्रुओं पर विजय मिल सकती है।  

    दुख और संकट होंगे दूर

    स्वप्न शास्त्र के अनुसार, चैत्र नवरात्र के दौरान सपने में मां दुर्गा की तस्वीर या मूर्ति को देखने से जीवन में शुभ संकेत मिल सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि सपने में मां दुर्गा को देखने से जीवन के सभी दुख और संकट दूर होते हैं और जीवन में खुशियों का आगमन होता है।

    यह भी पढ़ें: Chaitra Month 2025: तुलसी के इन उपायों से फूल की तरह खिलेगी किस्मत, खुशियों से भर जाएगा जीवन

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।