Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kajari Teej 2024: पहली बार कर रही हैं कजरी तीज का व्रत, तो जरूर रखें इन बातों का ध्यान

    Updated: Fri, 16 Aug 2024 05:01 PM (IST)

    कजरी तीज पर सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार कर गौरी-शंकर की पूजा करती हैं व पति की लंबी उम्र संतान के खुशहाली के लिए निर्जला व्रत करती हैं। वहीं यह भी म ...और पढ़ें

    Kajari Teej 2024: कजरी तीज पर जरूर रखें इन बातों का ध्यान।
    Kajari Teej 2024: कजरी तीज पर जरूर रखें इन बातों का ध्यान।

    HighLights

    1. भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की तृतीया पर मनाई जाती है कजरी तीज।
    2. इस दिन पति की लंबी उम्र के लिए व्रत करती हैं महिलाएं।
    3. हरियाली और हरतालिका तीज की तरह निर्जला रखा जाता है यह व्रत।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Kajari Teej Puja: हिंदू पंचांग के अनुसार, कजरी तीज का व्रत हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि पर किया जाता है। कई स्थानों पर कजरी तीज को कज्जली तीज या सातुड़ी तीज के नाम से भी जाता है। इस दिन मुख्य रूप से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही इस दिन पर नीमड़ी माता के भी उपासना करने का भी विधान है।

    कजरी तीज शुभ मुहूर्त (Kajari Teej 2024 Muhurat)

    भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि का प्रारम्भ 21 अगस्त, 2024 को शाम 05 बजकर 06 मिनट पर हो रहा है। वहीं इस तिथि का समापन 22 अगस्त, 2024 को दोपहर 01 बजकर 46 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, कजरी तीज का व्रत गुरुवार, 22 अगस्त को किया जाएगा।

    इस विधि से करें पूजा (Kajari Teej Puja vidhi)

    कजरी तीज व्रत के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान आदि से निवृत हो जाएं और निर्जला व्रत करने का संकल्प करें। इसके बाद पूजा स्थल की साफ-सफाई करने के बाद एक चौकी पर लाल या पीले रंग का कपड़ा बिछाएं। अब इस चौकी पर भगवान शिव और माता पार्वती की मूर्ति या चित्र स्थापित करें।

    इस दिन शिव-पार्वती की मूर्ति मिट्टी से बनाने का भी विधान है। इसके बाद गौरी-शंकर की विधि-विधि पूर्वक पूजा करें। माता गौरी को 16 शृंगार की सामग्री अर्पित करें। साथ ही भगवान शिव को बेलपत्र, दूध, गंगा जल आदि अर्पित करें। इसके बाद कजरी तीज की कथा का पाठ करें। रात में चंद्र देव की पूजा कर उन्हें अर्घ्य दें और इसके बाद अपना व्रत खोलें।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें - Kajari Teej 2024: कजरी तीज पर बन रहे हैं कई अद्भुत संयोग, व्रत का मिलेगा दोगुना फल

    अशुभ मानी जाती हैं ये चीजें

    कजरी तीज के दिन व्रत करने वाली महिलाओं को सफेद और काले रंग के वस्त्र पहनने से बचना चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है। इस दिन मुख्य रूप से हरे, पीले और लाल रंग के कपड़े पहनने शुभ माने जाते हैं। वहीं व्रत के दिन महिलाओं को हाथों में मेहंदी जरूर लगानी चाहिए। साथ ही हाथ में चूड़ियां भी जरूर पहननी चाहिए, क्योंकि इस दिन खाली हाथ रखना अशुभ माना जाता है।

    इन बातों का रखें ध्यान

    कजरी तीज व्रत के दिन महिलाओं को अपने पति से लड़ाई-झगड़ा नहीं करना चाहिए। इस दिन किसी का अपमान न करें और न ही किसी से अपशब्द कहें। इस दिन गुस्सा आदि करने से भी बचना चाहिए, वरना इससे व्रत का पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता।

    यह भी पढ़ें - Kajri Teej 2024: कहीं आप तो नहीं कर रहे कजरी तीज पर ये गलतियां? वरना निष्फल हो सकता है व्रत!

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।