Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kalashtami 2024 Ke Upay: कालाष्टमी के दिन करें ये उपाय, सभी संकटों से मिलेगी निजात

    By Jagran News Edited By: Pravin Kumar
    Updated: Sat, 30 Dec 2023 09:43 AM (IST)

    कालाष्टमी का पर्व हर माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इस बार साल 2024 की पहली कालाष्टमी 4 जनवरी को है। इस दिन भगवान शिव के उग्र स्वर ...और पढ़ें

    Kalashtami 2024 Ke Upay: कालाष्टमी के दिन करें ये उपाय, सभी संकटों से मिलेगी निजात
    Kalashtami 2024 Ke Upay: कालाष्टमी के दिन करें ये उपाय, सभी संकटों से मिलेगी निजात

    HighLights

    1. कालाष्टमी पौष माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है।
    2. इस बार साल 2024 की पहली कालाष्टमी 4 जनवरी को है।
    3. कालाष्टमी के दिन कुछ उपाय करने से काल भैरव प्रसन्न होते हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। kalashtami 2024 Ke Upay: सनातन धर्म में कालाष्टमी व्रत का अहम महत्व है। यह पर्व हर माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इस बार साल 2024 की पहली कालाष्टमी 4 जनवरी को है। इस दिन भगवान शिव के उग्र स्वरूप कालभैरव की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करने का विधान है। धार्मिक मत है कि भगवान काल भैरव की पूजा-व्रत करने से व्यक्ति को दुख और संकट से निजात मिलती है और घर में खुशियों का आगमन होता है। मान्यता है कि इस दिन कुछ उपाय करने से काल भैरव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। चलिए जानते हैं भैरव बाबा की कृपा प्राप्त करने के उपाय।

    कालाष्टमी के उपाय

    कालाष्टमी के दिन काल भैरव के चरणों में काला धागा बांध देना चाहिए। इसके बाद निम्न मंत्र का जाप करें। माना जाता है कि इस उपाय को करने से सभी तरह के भय दूर हो जाते हैं।

    'ऊं ह्रीं बटुकाय आपद्उद्धारणाय कुरु कुरु बटुकाय ह्रीं ऊं'

    इस दिन सुबह स्नान करने के बाद भैरव बाबा की पूजा करें और इसके बाद उनके सामने दीपक जलाएं। अपनी मनोकामना कहें। इस दौरान काल भैरव को जलेबी का भोग लगाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान प्रसन्न होते हैं और मनचाही मनोकामना पूरी होती है।

    यह भी पढ़ें: Lal Kitab ke Upay: पैसों की तंगी नहीं छोड़ रही पीछा, तो करें लाल किताब में लिखे ये उपाय

    पौष माह की कालाष्टमी के अवसर पर पूजा के समय काल भैरव को मीठी रोटी का भोग लगाएं। उनके सामने दीपक जलाएं। इस उपाय को करने से घर में से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

    कालाष्टमी के दिन काल भैरव के मंदिर में कपूर और काजल का दान करना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से इंसान को जीवन के सभी दुखों से छुटकारा मिलता है।

    अगर आप जीवन में धन से संबंधित परेशानी का सामना कर रहे हैं, तो कालाष्टमी के दिन काल भैरव को सिंदूर या चमेली का तेल अर्पित करें। इस उपाय को करने से सभी तरह की परेशानियां खत्म होती है।

    यह भी पढ़ें: Vastu Tips for office: अपने ऑफिस का वास्तु करें ठीक, खुलने लगेंगे तरक्की के रास्ते

    Author- Kaushik Sharma

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।