Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Kalashtami 2026: नजर दोष से बचने के लिए कालाष्टमी पर करें ये गुप्त उपाय, मिलेगी राहत

    Updated: Mon, 09 Mar 2026 09:31 AM (IST)

    कालाष्टमी (Kalashtami 2026) का दिन भगवान शिव के रौद्र स्वरूप काल भैरव जी को समर्पित है, जो हर माह कृष्ण पक्ष की अष्टमी को मनाई जाती है। ...और पढ़ें

    Kalashtami 2026: कालाष्टमी के उपाय। (Ai Generated Image)

    Kalashtami 2026: कालाष्टमी के उपाय। (Ai Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Kalashtami 2026: हिंदू धर्म में कालाष्टमी का दिन भगवान शिव के रौद्र स्वरूप काल भैरव जी को समर्पित है। हर माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कालाष्टमी मनाई जाती है। शास्त्र में काल भैरव को काशी का कोतवाल और संकटों को हरने वाला देवता माना गया है। कालाष्टमी विशेष रूप से महत्वपूर्ण मानी गई है, क्योंकि यह नकारात्मक ऊर्जा और नजर दोष से मुक्ति पाने के लिए बहुत अनुकूल है।

    अगर आपके बनते काम बिगड़ रहे हैं, घर में अक्सर क्लेश रहता है या सेहत अच्छी नहीं रहती, तो कालाष्टमी पर किए गए कुछ गुप्त उपाय आपको बड़ी राहत दे सकते हैं, तो आइए उन्हें जानते हैं।

    02_11_2021-chaumukhideepak_22173034(7)

    नजर दोष से मुक्ति के गुप्त उपाय (Kalashtami 2026 Remedies)

    काला धागा

    कालाष्टमी के दिन काल भैरव के मंदिर जाकर उनके चरणों से थोड़ा सिंदूर लेकर एक काले धागे पर लगाएं। इस धागे को भैरव मंत्र "ॐ ह्रीं बटुकाय आपदुद्धारणाय कुरु कुरु बटुकाय ह्रीं" का जाप करते हुए अपने दाएं हाथ की कलाई या गले में धारण करें। यह धागा एक सुरक्षा कवच की तरह काम करता है और बुरी नजर को आप तक पहुंचने नहीं देता।

    सरसों के तेल का दीपक

    शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर सरसों के तेल का एक चौमुखी दीपक जलाएं। इस दीपक की लौ से थोड़ा काजल बना लें। इस काजल का टीका घर के बच्चों और अन्य सदस्यों के कान के पीछे लगाएं। कालाष्टमी पर भैरव जी के सामने जलाए गए दीपक का काजल नजर दोष को तुरंत खत्म करने की शक्ति रखता है।

    सुरक्षा के लिए

    इस दिन "ॐ कालभैरवाय नम:'' मंत्र का 108 बार जाप करें। जाप के समय अपने सामने एक दीपक जलाकर रखें और भैरव बाबा से अपनी सुरक्षा की प्रार्थना करें।

    करें ये काम

    • कालाष्टमी के दिन काले कुत्तों को मीठी रोटी या गुड़ खिलाएं।
    • इस दिन तामसिक भोजन से पूरी तरह दूर रहें।
    • इस दिन ज्यादा से ज्यादा दान-पुण्य करें।
    • इस दिन गरीबों की मदद करें।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Utpanna Ekadashi 2026: कब और क्यों मनाई जाती है उत्पन्ना एकादशी? यहां पढ़ें धार्मिक महत्व

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।