कामदा एकादशी 2026: हर अधूरी इच्छा होगी पूरी, बस इस दिन इन चीजों का करें दान
Kamada Ekadashi Daan List: कामदा एकादशी 2026 पर अपनी मनोकामनाएं पूरी करने के लिए क्या दान करें? पढ़ें शुभ फल पाने के लिए दान की जाने वाली जरूरी चीजों ...और पढ़ें

Kamada Ekadashi 2026: कामदा एकादशी पर करें इन चीजों का दान (Image Source: AI-Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में एकादशी का व्रत (Ekadashi Vrat) बहुत ही खास माना जाता है। लेकिन, चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष में आने वाली 'कामदा एकादशी'(Kamada Ekadashi 2025) की महिमा कुछ अलग ही है। इसके नाम से ही पता चलता है 'कामदा' यानी कामनाओं को पूरा करने वाला व्रत।
मान्यता है कि अगर कोई सच्चे मन से इस दिन व्रत रखे या दान-पुण्य करे, तो उसकी हर अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है।
कामदा एकादशी 2026: शुभ मुहूर्त और तिथि
एकादशी तिथि की शुरुआत: 28 मार्च 2026, शनिवार सुबह 08:45 बजे से।
एकादशी तिथि का समापन: 29 मार्च 2026, रविवार सुबह 07:46 बजे तक।
व्रत की सही तारीख: उदया तिथि के अनुसार, कामदा एकादशी का व्रत 29 मार्च 2026, रविवार को रखा जाएगा।
पारण (व्रत खोलने) का समय: 30 मार्च 2026, सोमवार सुबह 06:14 से 07:09 के बीच।
कामदा एकादशी का महत्व
इच्छा पूर्ति: 'कामदा' का अर्थ है कामना पूरी करने वाली। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने से मन की हर जायज मुराद पूरी होती है।
हिंदू नववर्ष की पहली एकादशी: चैत्र शुक्ल पक्ष में आने के कारण इसे नए साल की पहली एकादशी माना जाता है, जो नई शुरुआत का प्रतीक है।
पापों से मुक्ति: शास्त्रों के अनुसार, अनजाने में हुई गलतियों और पापों के प्रभाव को कम करने के लिए यह व्रत सबसे उत्तम है।
-1774533676135.png)
(Image Source: AI-Generated)
राक्षस योनि से छुटकारा: पौराणिक कथाओं के अनुसार, इस व्रत के पुण्य से गंधर्व ललित को राक्षस योनि से मुक्ति मिली थी।
मानसिक शांति: भगवान विष्णु की भक्ति और उपवास से मन शांत होता है और नकारात्मक विचार दूर होते हैं।
इस दिन क्या दान करना चाहिए?
जल का दान (सबसे बड़ा पुण्य): मिट्टी के घड़े या मटके में पानी भरकर दान करना सबसे उत्तम माना जाता है। अगर संभव हो तो प्याऊ की व्यवस्था करें।
अनाज और फल: गेहूं, चावल या मौसमी फल जैसे खरबूजा और आम का दान करना बहुत शुभ होता है।
छतरी और चप्पल: बढ़ती धूप को देखते हुए जरूरतमंदों को छतरी (छाता) या पैरों के लिए जूते-चप्पल देना बहुत बड़ा पुण्य का काम माना जाता है।
मीठा और सत्तू: गर्मी में सत्तू और मिश्री का दान सेहत और शास्त्र, दोनों के हिसाब से अच्छा बताया गया है।
दीप दान: शाम के समय मंदिर में या फिर तुलसी के पौधे के पास दीपदान करने से जीवन के सभी अंधकार दूर होते हैं। साथ ही, मानसिक शांति भी मिलती है।
धार्मिक किताबें: इस दिन धार्मिक पुस्तकों का दान भी बेहद फलदायी माना जाता है।
यह भी पढ़ें- Kamada Ekadashi 2026: कर्ज और दरिद्रता से चाहिए मुक्ति? तो कामदा एकादशी पर इस तरह करें तुलसी की पूजा
यह भी पढ़ें- Kamada Ekadashi 2026: कामदा एकादशी पर करें मां लक्ष्मी के इन मंत्रो का जप, खुशियों से भर जाएगी आपकी झोली
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।