Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Karva Chauth 2024: क्या पति भी रख सकते हैं करवा चौथ का व्रत, जानिए यह सही है या गलत?

    Updated: Thu, 17 Oct 2024 01:30 PM (GMT+05:30)

    करवा चौथ का त्योहार बेहद शुभ माना गया है। इस दिन सुहागन महिलाएं अपने पतियों की लंबी उम्र के लिए कठिन व्रत का पालन करती हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार इस ...और पढ़ें

    Karva Chauth 2024: क्या पति भी रह सकते हैं करवा चौथ का व्रत?
    Karva Chauth 2024: क्या पति भी रह सकते हैं करवा चौथ का व्रत?

    HighLights

    1. करवा चौथ का पर्व बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।
    2. करवा चौथ पर सुहागिन महिलाएं कठोर उपवास रखती हैं।
    3. करवा चौथ वाले दिन चंद्रमा को सीधे नहीं देखना चाहिए।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैवाहिक जीवन में सुख-शांति और पति की दीर्घायु के लिए हर साल महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखती हैं। यह व्रत पति-पत्नी का एक-दूसरे के प्रति समर्पण और प्रेम का प्रतीक है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक निर्जला व्रत रखती हैं। फिर शाम को छलनी से चंद्रमा और अपने पति को देखकर व्रत खोलती हैं। वहीं, इस व्रत (Karwa Chauth Vrat 2024) को लेकर कई सारी मान्यताएं हैं, जिनमें से एक का जिक्र हम करेंगे, आइए जानते हैं।

    क्या पति भी रह सकते हैं करवा चौथ का व्रत? (Karwa Chauth Vrat Rules)

    करवा चौथ का व्रत बेहद पावन माना जाता है। इस दिन महिलाएं अपने पति के लिए व्रत रखती हैं। उनकी लंबी उम्र के लिए भूखी प्यासी रहकर कठोर व्रत का पालन करती हैं, तो वहीं कुछ पति अपने पत्नियों के लिए इस उपवास का पालन करते हैं, लेकिन लोगों के मन में शंका बनी रहती है कि क्या इस व्रत का पालन करना चाहिए या नहीं? तो जानकारी के लिए बता दें कि पतियों का पत्नी के लिए करवा चौथ का व्रत रखने में कोई बुराई नहीं है। बल्कि इस व्रत के प्रभाव से रिश्ते में मिठास बढ़ती है। साथ ही वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है।

    इसके अलावा परिवार में संपन्नता बनी रहती है। हालांकि इसका शास्त्र में कहीं भी उल्लेख नहीं है, लेकिन धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस व्रत को पति भी बिना झिझक रख सकते हैं।

    करवा चौथ का महत्व

    करवा चौथ का पर्व पत्नी की शक्ति और अपने पति के प्रति समर्पण का प्रतिनिधित्व करती है। यह विपरीत परिस्थितियों में अटूट प्यार, विश्वास और दृढ़ संकल्प की शक्ति का प्रतीक है। करवा चौथ का व्रत करने से पति-पत्नी के बीच का रिश्ता मजबूत होता है और वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है।

    इस दिन महिलाएं विभिन्न प्रकार के पूजा अनुष्ठान (Karwa Chauth Vrat Niyam) का पालन करती हैं। साथ ही भक्तिपूर्वक इस दिन की सभी रस्मों को निभाती हैं।

    यह भी पढ़ें: Karva Chauth 2024: सरगी करने का नहीं है रिवाज, तो करवा चौथ से एक दिन पहले खाएं ये चीजें

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी