Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर चांद न दिखने पर इस तरह खोलें अपना व्रत, पति को लंबी आयु का वरदान होगा प्राप्त

    Updated: Sun, 20 Oct 2024 09:23 AM (IST)

    वैदिक पंचांग के अनुसार कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर करवा चौथ का व्रत किया जाता है। इस साल यह व्रत रविवार 20 अक्टूबर यानी आज किया जा रह ...और पढ़ें

    Karwa Chauth 2024 करवा चौथ पर चांद न दिखने पर इस तरह खोलें अपना व्रत
    Karwa Chauth 2024 करवा चौथ पर चांद न दिखने पर इस तरह खोलें अपना व्रत

    HighLights

    1. करवा चौथ पर रखा जाता है निर्जला व्रत।
    2. पति की लंबी आयु के लिए की जाती है कामना।
    3. करवा माता के साथ गणेश जी की भी होती है पूजा।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। करवा चौथ (Karwa Chauth 2024) का व्रत सुहागिन महिलाओं के बीच खासा लोकप्रिय है। इस दिन पर महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए निर्जला व्रत करती हैं और रात में चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद अपने व्रत का पारण करती हैं। ऐसे में यदि किसी वजह से आपके शहर में चांद नहीं दिखाई दे रहा या फिर बहुत ही देर से दिखाई दे रहा है, तो आप इन तरीकों से भी अपना व्रत खोल सकते हैं।

    करवा चौथ शुभ मुहूर्त (Karwa Chauth Puja Time)

    कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 20 अक्टूबर, 2024 को सुबह 06 बजकर 46 मिनट पर शुरू हो गई है। वहीं इस तिथि का समापन 21 अक्टूबर को प्रातः 04 बजकर 16 मिनट पर होगा। ऐसे में करवा चौथ (Karwa Chauth 2024) का व्रत रविवार, 20 अक्टूबर यानी आज किया जा रहा है। इस दिन के लिए शुभ मुहूर्त कुछ इस प्रकार रहेगा -

    • करवा चौथ व्रत का समय - सुबह 06 बजकर 34 मिनट से शाम 07 बजकर 22 मिनट पर
    • करवा चौथ का पूजा मुहूर्त - शाम 05 बजकर 47 मिनट से 07 बजकर 04 मिनट तक
    • करवा चौथ के दिन चन्द्रोदय का समय - रात 07 बजकर 54 मिनट पर

    चांद न दिखने पर करें ये काम

    कभी-कभी कुछ स्थानों पर बारिश या फिर धुंध के कारण चांद नजर नहीं आता। ऐसे में यदि आपके यहां भी यही स्थिति है, तो आप चंद्रमा के उदित होने की दिशा की ओर मुंह करके खड़े हो जाएं। इसके बाद चंद्र देव का ध्यान करते हुए उन्हें अर्घ्य दें और अपना व्रत खोलें।

    खबरें और भी

    इस तरह करें चंद्र दर्शन

    शिव जी भी अपने मस्तक पर चंद्र देव को धारण किए हुए हैं। ऐसे में चांद न दिखने की स्थिति में आप शिव जी के प्रतिमा में उनके मस्तक पर विराजमान चंद्रदेव के दर्शन करके भी अपना व्रत खोल सकते हैं। इसी के साथ शिव मंदिर जाकर भी इसी तरह चंद्रमा का दर्शन किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें - Karwa Chauth की पूजा के दौरान करें मां पार्वती के इन नामों का जप, पति को लंबी आयु का वरदान होगा प्राप्त

    ये भी है एक तरीका

    आज के इस डिजिटल दौर में आप टैक्नॉलजी की सहायता से भी अपने व्रत का पारण कर सकते हैं। इसके लिए आपने किसी रिश्तेदार या जानकार के पास, जिनके यहां चांद निकल चुका है, विडियो कॉल करके भी चंद्र देव के दर्शन कर उन्हें अर्घ्य दे सकते हैं।

    यह भी पढ़ें - Karwa Chauth 2024: करवा चौथ की पूजा थाली में इन भोग को करें शामिल, रिश्ते में आएगी मधुरता

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है